फर्जी डॉक्टर चलाता मिला चिकित्सालय , एक सील और चार को नोटिस थमाए

बाराबंकी। फर्जी डॉक्टर को अवैध रूप से हॉस्पिटल चलाते हुए पकड़ा गया है। उसके चिकित्सालय को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसके अलावा चार अन्य अस्पताल संचालकों को नोटिस थमाए हैं।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्रिवेदीगंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। अवैध क्लीनिक व झोलाछाप डॉक्टरों पर रोक लगाने के लिए कई अस्पतालो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन संचालित एक अस्पताल को सीज कर दिया और चार अन्य अस्पतालों में अनियमितता मिलने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध निजी अस्पताल के संचालकों में हड़कंप मच गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्रिवेदीगंज क्षेत्र के परीवा चौराहे पर खुले पब्लिक क्लीनिक का निरीक्षण किया और क्लीनिक एक छोटे से कमरे में चलता पाया। वहां पर मौजूद स्टाफ के लोगो से जब संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया तो आयुर्वेद का रजिस्ट्रेशन मिला, जबकि इलाज ऐलोपैथिक का किया जा रहा था।

इसके चलते टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। टीम भिलवल चौराहे पर खुले बाला जी केयर हास्पिटल पहुंची तो यहां रजिस्ट्रेशन तो मिला लेकिन झोलाछाप चिकित्सक मरीज़ों का इलाज करते हुए पाया गया। पता चला कि डॉक्टर कही बाहर गए हुए हैं।

अस्पताल का शटर गिराकर फरार हुए डाक्टर

इसके बाद टीम मगलपुरवा चौराहे पर खुले गणेश पाली केयर पर पहुंची तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। चिकित्सालय भी खाली वीरान पड़ा था। यहां पर कोई मरीज भी नही मिला। इसके अलावा आरोग्य हेल्थ केयर व बीबीएस हेल्थ केयर त्रिवेदीगंज पर भी अनियमितता पाई गई। यहां पर भी डिग्रीधारी चिकित्सक नहीं था। इसको कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। चेकिंग अभियान के दौरान अवैध क्लीनिक संचालक व झोलाछाप चिकित्सकों में हडक़ंप मच गया। कई चिकित्सक अस्पताल का शटर गिराकर फरार हो गए।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए