स्वास्थ्य विभाग की रेड, तीन अस्पतालों को किया सील

मुजफ्फरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश कुमार के नेतृत्व में नहर पटरी पर स्थित हॉस्पिटल, बिस्मिल्लाह मार्केट स्थित हॉस्पिटल और थानाभवन रोड पर एक क्लीनिक एवं एक एक्स-रे मशीन की दुकान को चेक किया। कुछ दिन पहले विभाग ने कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर अस्पताल एवं क्लीनिक को अपने कागजात एवं लाइसेंस दिखाने के लिए नोटिस जारी किया था। इस संबंध में कुछ संचालकों ने स्वास्थ्य विभाग के आदेश का पालन नहीं किया। इसी के बाद विभाग ने जांच पड़ताल शुरू की।

छापेमारी की सूचना मिलते ही कई अस्पताल और मेडिकल स्टोर संचालक अपने क्लीनिक बंद कर चले गए। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन अस्पतालों और एक एक्स-रे मशीन पर सील लगा दी।

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि कई हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित किए जाने की शिकायत मिल रही थी। उसी के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। 15 दिन बाद भी नोटिस दिए जाने के बाद भी कई अस्पताल संचालकों ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही लाइसेंस संबंधी कागजात जमा करवाए।
छापेमार टीम में थाना प्रभारी जसवीर सिंह, फार्मासिस्ट जोध सिंह, मोहन कुमार आदि शामिल रहे।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए