फर्जी पैथ लैब का खुलासा

नई दिल्ली। राजधानी में एक फर्जी पैथोलॉजी लैब का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि इस लैब ने सालभर में 30 हजार मरीजों को फर्जी रिपोट्र्स दी थीं। पुलिस ने लैब संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा लैब में कार्यरत लडक़ी के पीसीआर को कॉल करने पर हुआ।
पुलिस के अनुसार उन्हें एक लडक़ी का कॉल आया था। उसने बताया कि खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक शख्स उसके एंप्लॉयर संजय को ले गया है। जब पुलिस ने संजय से संपर्क साधने की कोशिश की तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। पुलिस टीम संजय की पैथ लैब में गई तो वहां की स्थिति खराब पाई। पता चला कि कॉल करने वाली लडक़ी को लैब संचालक अजय और संजय यादव ने अपनी गैरमौजूदगी में कोरियर बॉयज से सैंपल कलेक्ट करने के लिए हायर कर रखा था।
पुलिस ने मौके पर मौजूद युवती से टेस्टिंग मशीनों के बारे में पूछा तो वह कुछ बता नहीं सकी। उसने कहा कि वह 4 दिन पहले से ही यहां नौकरी करने आई है। कुछ ही देर बाद अजय लैब में आया। वह भी मशीनों के बारे में सही से कुछ बता नहीं पाया। थोड़ी देर की पूछताछ में ही उसने पुलिस को फर्जी लैब का सच उगल दिया। हालांकि पुलिस ने जब सीबीआई अधिकारियों से लैब में किसी को भेजे जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की पूर्ण जांच के बाद संजय को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक संजय का भाई अजय इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड था।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 17 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन