फार्मासिस्ट करेंगे धरना-प्रदर्शन 

मैनपुरी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ की वादाखिलाफी के विरोध में एक बार फिर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने सीएमओ को आठ दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि इन आठ दिनों में उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो जिलेभर के फार्मासिस्ट एक बार फिर से कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी सीएमओ की होगी। इस संबंध में डिप्लोमा फार्मासिस्ट की बैठक जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. नेत्रपाल सिंह ने कहा कि पूर्व में किए गए आंदोलन के दौरान सीएमओ ने आश्वासन दिया था कि उनकी समस्याओं का हल पांच दिसंबर तक कर दिया जाएगा। इसके बाद भी उनकी समस्याओं का हल नहीं हुआ है। पहले भी कई बार सीएमओ से मुलाकात की गई लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला और सीएमओ ने वादा-खिलाफी की।
जिला मंत्री दिनेश बाबू मिश्रा ने कहा कि सीएमओ की वादा-खिलाफी अब और अधिक स्वीकार नहीं करेंगे। यदि सारी मांगें 20 दिसंबर तक पूरी नहीं होती हैं तो 21 दिसंबर से सभी फार्मासिस्ट कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सीएमओ कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। बैठक के दौरान जिला संगठन मंत्री डॉ. ऋषि प्रकाश यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, डॉ. विनोद शाक्य, डॉ. मुकेश राठौर, डॉ. ताराचंद्र, डॉ. रामवीर सिंह, डॉ. मनोज पाल आदि मौजूद रहे।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए