फार्मासिस्ट करेंगे हड़ताल

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार से नाराज दिल्ली के सरकारी फार्मासिस्टों ने 21 मई को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। फार्मासिस्ट संगठन ने मुख्य सचिव को इस बारे में पत्र लिखकर सूचित कर दिया है। इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के महासचिव भूपेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली सरकार से पहले भी कई बार पत्राचार किया गया और कई दौर में वार्ता हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने बताया कि वेतन विसंगति को दूर करने, उत्तराखंड की तर्ज पर ग्रेड पे 4800 करने, प्रमोशन व नए पद सृजित करने समेत तमाम मांगों को लेकर संगठन कई सालों से संघर्ष कर रहा है। 21 मई को होने वाली स्ट्राइक के बाद भी सरकार नहीं चेती तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
फार्मासिस्ट राज सैनी ने कहा कि अस्पतालों में मानक के अनुसार फार्मासिस्ट के पद सृजित नहीं हैं। अस्पतालों में आने वाले मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा है कि डॉक्टर्स के साथ फार्मासिस्ट पर भी अतिरिक्त काम का बोझ होता है। ऐसे में कई बार सरकार से कैडर बनाने और नए पद सृजित करने को लिखा गया पर सरकार के कानों तक जूं नहीं रेंगी। अब हमारे पास हड़ताल ही एक मात्र विकल्प रह गया है।
वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दिल्ली सरकार तब तक कुछ नहीं कर सकती, जब तक एलजी इसकी मंजूरी नहीं दे दें। फाइल एलजी के पास भेजी गई है। फिलहाल एलजी दफ्तर से कोई रिस्पांस नहीं आया है। कहना न होगा कि दिल्ली के कई बड़े सरकारी अस्पताल हैं जहाँ लाखों की संख्या में रोजाना मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में अगर फार्मासिस्ट हड़ताल पर जाते हैं तो दवा का संकट गहरा सकता है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 31 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन