फार्मासिस्ट परेशान, दवा व्यापारियों ने किया विरोध

जौनपुर। अग्रणी दवा व्यवसायी संस्था केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ( सीसीडब्लूए) ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘ इंदु ‘ ने कहा कि व्यापारी समाज अहम अंग है। उसे समुचित सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए लेकिन क्षयरोग की दवाओं की बिक्री की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा जारी अध्यादेश में व्यवसायियों की गरिमा का ध्यान नहीं रखा गया है। संगठन के सचिव राजेंद्र निगम ने कहा कि फार्मासिस्ट की समस्या का हल न निकलने से हर दिन फुटकर दवा व्यवसायी अपना रोजगार खोता जा रहा है।
एक तरफ सरकार देशवासियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना चाहती है तो दूसरी पीढिय़ों या दशकों से व्यवसाय कर रहे दवा व्यवसायी लाइसेंस नवीनीकरण न हो पाने के कारण बेरोजगार होते जा रहे हैं। संगठन के चेयरमैन महेंद्र ने कहा कि नियमावली को अनदेखी कर प्रदेश में लाइसेंस नवीनीकरण में रोड़े अटकाए जा रहे है। नवीनीकरण में नये लाइसेंस में लगने वाले दस्तावेज मांगे जा रहे है।
ऑनलाइन नवीनीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के आधार पर नवीनीकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। धरने के पश्चात संगठन ने प्रधानमंत्री के नाम तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर अमित मौर्या, इरफान अहमद, भूपेंद्र सिंह, सुनील चौरसिया, पारसनाथ निगम, हरीश त्रिपाठी, अश्वनी श्रीवास्तव, रतन सिंह सहित तमाम दवा व्यवसायी मौजूद रहे।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन