फार्मा उद्योगों में बायोमीट्रिक मशीन से नहीं लगेगी हाजिरी

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा उद्योगों में कर्मचारियों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन से नहीं लगेगी। उद्योगों में कर्मचारियों की हाजिरी मैनुअल लगेगी। उद्योग अपनी सुविधा के अनुसार रजिस्टर या फिर कम्प्यूटर पर कर्मचारियों की हाजिरी लगा सकते हैं। जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला सोलन के उद्योगों के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) तय की है। यही नहीं, उद्योगों में कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा को भी अनिवार्य बनाया गया है। मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार किसी भी कार्यालय अथवा उद्योग एवं संस्थान परिसर में समूचे क्षेत्र को कीटाणुरहित किया जाएगा। भवन अथवा कार्यालय इत्यादि के प्रवेश द्वार, कैफेटेरिया एवं कैंटीन को पूर्णरूप से कीटाणुरहित किया जाएगा।
यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कैफेटेरिया एवं कैंटीन में कर्मचारी सोशल डिस्टैंसिंग नियम का पालन करें। एक टेबल पर 2 ही कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। जहां तक संभव हो नष्ट हो सकने वाली (डिस्पोजेबल) प्लेट इत्यादि प्रयोग करने का प्रयास किया जाना चाहिए। यदि स्टील के बर्तन उपयोग में लाए जा रहे हैं तो इन्हें गर्म पानी एवं डिटर्जैंट के साथ अच्छी प्रकार से धोकर प्रयोग से पूर्व सुखाया जाना चाहिए। यहां भोजन इत्यादि केवल उन्हीं कैंटीन कर्मियों द्वारा परोसा जाए, जिन्होंने दस्ताने एवं मास्क पहने हों। कैंटीन परिसर में प्रवेश एवं निकासी द्वार पर साबुन के साथ हाथ धोने का प्रावधान अनिवार्य रूप से होना चाहिए। यही नहीं, कार्यस्थल पर 2 शिफ्टों के मध्य एक घंटे का अंतराल होना चाहिए। कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण से युक्त व्यक्ति के लिए चिकित्सा सहायता प्राप्त होने तक अलग कक्ष का प्रावधान होना चाहिए। लिफ्ट के स्थान पर सीढिय़ों का प्रयोग करने को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। पान, गुटखा, तम्बाकू व च्यूइंगम इत्यादि के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसका पालन होना चाहिए। सार्वजनिक स्थलों पर थूकना इत्यादि भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत