फार्मा सेक्टर: नए साल में नौकरी के भरपूर अवसर

नई दिल्ली। देश की फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्री में अच्छे दिन आने वाले हैं।  इंडस्ट्री नए साल में हायरिंग के अपने आंकड़े मजबूत रखेगी। इकॉनमी की मौजूदा ग्रोथ, बेहतर स्वास्थ्य जागरुकता और औसत आयु बढऩे से भविष्य में सेक्टर की ग्रोथ डबल डिजिट में बने रहने की उम्मीद है। नोवार्टिस, अपोलो हॉस्पिटल्स, फोर्टिस हेल्थकेयर और बायोकॉन जैसी कंपनियों का कहना है कि सेक्टर में डायग्नोस्टिक्स, एडमिनिस्ट्रेशन जैसे पोजिशंस में हायरिंग में तेजी देखने को मिलेगी। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडस्ट्री की बढ़ती ग्रोथ संभावनाओं को देखते हुए अगले साल नौकरियों में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। प्लेसमेंट फर्म टीमलीज के मुताबिक, जीएसटी के लागू होने से फार्मा सेक्टर में हायरिंग बढ़ेगी।
उसके मुताबिक, सेक्टर में जॉब क्रिएशन में डबल डिजिट में बढ़ोतरी हो सकती है। बोरिंगर इंगेलहाइम इंडिया के एचआर डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव का कहना है कि फार्मा सेक्टर का आउटलुक पॉजिटिव है। इससे इंडस्ट्री में मेडिकल और मार्केटिंग फंक्शन में फ्रंटलाइन सेल्स और मिडल मैनेजमेंट लेवल पर हायरिंग बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि भारतीय और वैश्विक कंपनियों के बीच बढ़ते गठजोड़ से इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा और क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी, जिससे ह्यूमन रिसोर्सेज का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा और छंटनी का जोखिम कम होगा। अपोलो को डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ या एलाइड हेल्थ प्रफेशनल्स समेत मेडिकल केयर में स्पेशलिस्ट टैलंट की जरूरत होगी। अगले 2-3 सालों में इसकी करीब 20,000 एंप्लॉयीज जोडऩे की योजना है। फिलहाल, इसके एंप्लॉयीज की संख्या 70,000 है।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 10 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 12 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 21 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली