फिर मुसीबत में दवा उद्योग

शिमला। पिछले काफी वक्त से हिमाचल प्रदेश का दवा उद्योग गलत कारणों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। लगातार हिमाचल प्रदेश में बनी दवाईयों के सैंपल फेल हो रहे है, जिस कारण अब यहां के दवा उद्योग की मुसीबत एक बार फिर बढ़ गई है। नई जानकारी के अनुसार, प्रदेश की 14 दवाओं के सैंपल फिर फेल हो गए हैं।

केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रक संगठन (सी.डी.एस.सी.ओ.) ने फरवरी माह का ड्रग अलर्ट जारी किया है। देश में कुल 39 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, जिसमें 14 दवाओं का उत्पादन हिमाचल में हुआ है। यहां बन रही दवाओं के बार-बार सैंपल फेल होने से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की छवि को नुकसान हो रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने भी इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए ऐसे उद्योगों को ब्लैकलिस्ट करने चेतावनी दी थी लेकिन इसके बावजूद दवाओं की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बी.बी.एन. में 9, पावंटा साहिब व परवाणु की 2-2 तथा कालाअम्ब में बन रही एक दवा के सैंपल फेल हुआ हैं। वहीं राज्य दवा नियंत्रक बद्दी नवनीत मारवाह ने बताया कि सी.डी.एस.ओ. द्वारा जारी किए गए ड्रग अल्र्ट में प्रदेश की जिन 14 दवाओं के सैंपल फेल हुए उनमें 3 दवाएं एक ही कंपनी की हैं। इसके अलावा 2 उद्योगों के 2-2 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। कहा जा रहा है कि इन दवा कंपनियों पर अब कार्रवाई भी हो सकती है।

 

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ