बड़ा पर्दाफाश – मेडिकल स्टोर घोटाला

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानुपर से अजब गजब मामला सामने आया है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दवा की दुकानें संचालित करने के मामले अब सुर्खियों में आते दिख रहे है। नया मामला कानपुर से आया है, जहां किसी के लाइसेंस पर कोई और दुकान खोल के बैठा है। इसके पीछे दुकान संचालक व ड्रग इंस्पेक्टर कार्यालय की मिलीभगत बताई जा रही है। मामला इतना बड़ा हो गया कि इसकी आवाज प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई।

हुआ यूंकि, एक महिला फार्मासिस्ट की शिकायत पर एक मामला सामने आया है। इसमें दुकान संचालक व ड्रग इंस्पेक्टर कार्यालय की मिलीभगत से फार्मासिस्टों का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर किसी और को लाइसेंस जारी कर दिया जा रहा है। कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास निवासी फार्मासिस्ट नीलीमा पाल ने नौकरी के लिए आवेदन किया तो पता चला कि उसके रजिस्ट्रेशन नंबर से लेहड़ा में एक दवा की दुकान चल रही है। शिकायत के बाद ड्रग इंस्पेक्टर उसे गुमराह करते रहे। इस पर नीलीमा ने मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचा दिया है।

नीलिमा ने कहा कि 27 सितंबर 2017 को उसके रजिस्ट्रेशन नंबर पर लेहड़ा में एक दवा की दुकान का लाइसेंस जारी किया गया। नौकरी के आवेदन के समय पूरा खेल खुला। असल में उनके रजिस्टे्रशन नंबर पर दुर्गेश नाम के एक व्यक्ति को फार्मासिस्ट दिखाया गया है। मामले की जांच के बाद औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी गोरखपुर मंडल ने 24 अप्रैल 2017 को दुकान का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिया। लेकिन उस पर आज तक अमल नहीं हुआ।

पुन: जांच की मांग की तो ड्रग इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट लगा दी कि दुकान पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। उन्होंने भी लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की। अभी तक इस मामले की बस जांच ही चल रही है। एक तरीके से कहा जाए तो यहां मेडिकल स्टोर घोटाला होता दिख रहा है, जहां किसी के लाइसेंस पर किसी को दवा दुकान चलाने के लिए लाइसेंस दे दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

    मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

    बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 1 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 1 views
    मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

    हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 2 views
    हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

    नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 2 views
    नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

    दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 3 views
    दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

    अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

    • By Desk
    • November 19, 2026
    • 10 views
    अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए