बाजार में तेजी से बिक रही है कैंसर और लिवर की नकली दवा

इन दिनों बाजार में तेजी से कैंसर और लिवर की नकली दवा बिक रही है। इसको लेकर खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से चेतावनी जारी की गई है। ड्रग कंट्रोलर सेंट्रल ड्रग स्टैण्डर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने जिन लिवर और कैंसर की दवा को लेकर सतर्क रहने को कहा है उनमें लिवर की दवा डेफिटालियो (Defitalio) और कैंसर की दवा एडसेट्रिस (Adcetris) है। ये दवाएं भारत सहित चार देशों में बिक रही है।

WHO ने कैंसर और लिवर की दो नकली दवा को लेकर चेतावनी जारी की 

WHO ने कैंसर और लिवर की दो नकली दवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। बता दें कि डेफिटालियो का इस्तेमाल लिवर सेल्स ब्लॉक हो जाने में किया जाता है। वहीं एडसेट्रिस दवा का इस्तेमाल ब्लड कैंसर के इलाज में किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर  CDSCO ने कहा कि असली दवाएं जर्मनी और ऑस्ट्रिया में पैक की जाती हैं। बाजार में मिल रही नकली दवाएं यूके और आयरलैंड में पैक हुई हैं। संस्था ने कहा है कि दवाओं पर लिखी एक्सपायरी डेट गलत है। इसके अतिरिक्त इन दवाओं को बनाने वाली कंपनियों को भारत और तुर्की बेचने की अनुमति नहीं है।

इन दवाओं से जा सकती है मरीज की जान 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि लिवर की नकली डिफिटेलियो दवा का इस्तेमाल करने से कई स्वास्थ्य खतरे बढ़ सकते हैं। इससे मरीज की जान भी जा सकती है। वही नकली एडसेट्रिस इंजेक्शन 50एमजी का इस्तेमाल भी जान जोखिम में डाल सकता है।

ये बैच के असली नंबर हैं- Batch No. 11980412 ED: 04/2024
Batch No. 12188747 ED:01/2025
Batch No. 12188749 ED:01/2025
Batch No. 12200242 ED:01/2025
Batch No. 12202389 ED:01/2025
Batch No. 12310404 ED:09/2025
Batch No. 512053 ED:11/2024

नकली दवाओं की पहचान 

दवाएं लेने के बाद हमेशा डॉक्टर से दवाओं को चेक कराएं और उनकी सलाह पर इनका इस्तेमाल करें। इसके अतिरिक्त हमने जो बैच नंबर बताया है उससे अपनी दवाओं को मैच करें, इससे आसानी से पता चल सकता है कि आपकी दवाएं नकली हैं या असली।

ये भी पढ़ें-नेशनल कैंसर ग्रिड ने दवा कंपनियों से सस्ती खरीदी कैंसर की दवा, WHO ने भी सराहना

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक