बाजार से नकली सेनेटाइजर का स्टॉक हटाने के निर्देश

ऊना (हप्र)। ड्रग कंट्रोल विभाग ने अल्कोहल के नाम पर मेथेनॉल सप्लाई करने वाली अहमदाबाद की कंपनी को नोटिस जारी किया है। वहीं, ऊना की दोनों कंपनियों को सभी राज्यों के बाजारों से सेनेटाइजर का स्टॉक हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। मेथेनॉल सप्लाई करने वाली कंपनी व स्थानीय दो उद्योगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ कंपनियों से जहरीला सैनिटाइजर सप्लाई हुआ था। उत्तरी भारत के पांच राज्यों में सैनिटाइजर के सैंपल फेल होने के बाद मामले की पड़ताल पर उतरे हिमाचल प्रदेश ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने कंपनियों की यह धोखाधड़ी पकड़ी है। विभाग ने जो सैनिटाइजर बनाने के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री के सैंपल भरे थे, उनमें अल्कोहल की जगह जहरीला मेथेनॉल रसायन पाया। यह ऐसा पदार्थ है जो व्यक्ति को मृत्यु तक भी लेकर जा सकता है। इसका बच्चों की त्वचा पर वितरीत असर हो सकता है और आंखों की रोशनी तथा किडनी तक भी खराब हो सकती है। हिमाचल प्रदेश ड्रग कंट्रोल विभाग द्वारा ऊना जिले की जिन दो कंपनियों के सैनिटाइजर बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रही सामग्री के करीब महीना भर पहले सैंपल भरे थे। कई राज्यों में सैनिटाइजर के सैंपल फेल होने की खबरों के बाद महकमे ने इसका संज्ञान लिया था। इस कार्रवाई में महकमे की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था और जो सैंपल भेजे गए थे उनके अल्कोहल की जगह मेथेनॉल जहरीला रसायन पाया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि इस सैनिटाइजर में 97 फीसद मेथेनॉल की मात्रा पाई गई है। यह रसायन इतना घातक है कि ऐसे में गलती से भी इससे बने सैनिटाइजर की मात्रा शरीर के भीतर जाने से व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। ड्रग कंट्रोल महकमे की जांच में यह भी सामने आया है कि डिमांड बढऩे के बाद अचानक जब सैनिटाइजर की खपत बढऩे लगी तो कुछ कंपनियों ने इस दौरान मेथेनॉल का इस्तेमाल शुरु किया है। अल्कोहल की तुलना में मेथेनॉल की कीमत कई गुणा कम है। यह मेथेनॉल की सप्लाई अहमदाबाद की एक कंपनी द्वारा स्थानीय
सैनिटाइजर बनाने वाली यूनिटों में की गई है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 27 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी