बाजार से सैनिटाइजर नदारद, मास्क की बढ़ी कीमत

मीरजापुर (उत्तर प्रदेश)। जिले में कोरोना वायरस का अभी तक भले ही कोई केस सामने आया है, फिर भी मास्क के दाम पहले से पांच गुणा तक बढ़ गए हैं। इसके अलावा सैनिटाइजर की कीमत में भी उछाल आया है। थ्री लेयर वाला मास्क 100 से 350 रुपये तक में बेचा जा रहा है। हालात यह है कि आम दुकानों पर मास्क और सैनिटाइजर मिल नहीं रहा है। सामान्य मास्क पहले पांच रुपये का था लेकिन अब उसकी कीमत 25 रुपये पहुंच चुकी है। इसके अलावा कुछ अच्छी क्वालिटी का मास्क जिसकी कीमत पहले 10 रुपये होती थी, अब वह मास्क बाजार में 50 रुपये में बिक रहा है। इतना ही नहीं, वायरस से पूरी तरह सुरक्षित रखने वाला थ्री लेयर वाले मास्क की कीमत 100 रुपये से बढक़र 350 रुपये तक पहुंच चुकी है। एक मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि आम लोग इसका इस्तेमाल कम ही कर रहे हैं। जबकि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र व बाजार जाने वाले लोगों को मास्क पहनना चाहिए। सावधानी के रूप में मास्क का प्रयोग करने में कोई बुराई नहीं है, यह धूल आदि के दुष्प्रभाव से भी बचाता है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रकोप को विश्वव्यापी महामारी घोषित किया गया है। इसकी रोकथाम के मद्देनजर फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। मेडिकल एक्सपट्र्स का कहना है कि बेहतर होगा कि फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर जरूरतमंदों को पहले खरीदने दें। इसके अलावा साफ-सफाई बरतें ताकि इंफेक्शन से समस्या न बढ़े। हालांकि उनका यह भी कहना है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है और अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। कोरोना वायरस के रोकथाम, बचाव व सुरक्षा के लिए जनपद के विभिन्न कार्यालयों पर हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था की गई है। सभी को निर्देशित किया गया है कि जिसे सर्दी-खांसी व जुकाम है वे अवश्य सावधानी के रूप में मास्क पहने। कार्यालय में आने वाले आम नागरिक और अन्य व्यक्तियों को भी ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। यही नहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण के भय से कार्यालयों पर हाजिरी के लिए बायोमैट्रिक मशीनें भी बंद कर दी गई हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक