बिना डॉक्टर के परामर्श दवा बेचना पड़ा भारी, दवा विक्रेता काबू

चंबा। जिला चंबा में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच जिलास्तरीय कोविड-19 निगरानी समिति के औचक निरीक्षण का दौर लगातार जारी है। औचक निरीक्षण के दौरान एक ऐसे दवा विक्रेता को पकड़ा गया है जो बिना चिकित्सा परामर्श के लोगों को दवा बेच रहा था। इस दौरान मेडिकल स्टोर से फार्मासिस्ट भी नदारद पाया गया। पंकज गुप्ता ने तुरंत दवा निरीक्षक को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।

वहीं, दवा निरीक्षक राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जब दवा विक्रेता से विभिन्न दवा की खरीद व बिक्री से संबंधित रिकार्ड प्रस्तुत करने के लिए कहा तो वह रिकार्ड प्रस्तुत करने में नाकाम रहा। जिस पर दवा निरीक्षक की ओर से विक्रेता को पांच दिन में रिकार्ड प्रस्तुत करने का लिखित नोटिस जारी किया है। इसके अतिरिक्त दवा निरीक्षक की ओर से गुणवत्ता की परख के लिए दो दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं, जिनमें कैल्शियम और दर्द निवारक एवं बुखार की दवा शामिल है।

चंबा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि उच्च न्यायालय की ओर से गठित की गई जिलास्तरीय कोविड- 19 निगरानी समिति जिलेभर में औचक निरीक्षण कर रही है। इस दौरान न केवल लोगों को कोरोना उपयुक्त व्यवहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव के लिए हरसंभव एहतियात बरते और कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन जरूर करें।

चंबा के दवा निरीक्षक -राकेश कुमार ने बताया कि दोनों सैंपल जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर ही उनकी गुणवत्ता के बारे में पता चल पाएगा। रिकार्ड प्रस्तुत न करने पर दवा विक्रेता को पांच दिन का नोटिस जारी किया गया है। यदि पांच दिन के भीतर वह संतोषजनक जवाब न दे पाया तो विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वीरवार को समिति के सदस्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज गुप्ता ने चंबा-जोत मार्ग पर मंगला, गजनुई, गेट आदि गांवों में दबिश देकर लोगों को कोरोना नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्हें मास्क पहनने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही वैक्सीनेशन के महत्व की जानकारी भी दी गई।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक