बिना पंजीकरण के 2000 से भी ज्यादा नर्सिंग होम और अस्पतालों का संचालन

बिहार के गया में 2000 से अधिक बिना पंजीकृत नर्सिंग होम और अस्पतालों का संचालन जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और लाचार लोग ऐसे डॉक्टरों अस्पताल से इलाज कराने के लिए लाचार हैं।

लगातार हो रही मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बिना पंजीकरण वाले अस्पतालों पर लगाम लगाने में सफल नहीं हो पा रहा है।

पूरे जिले में 500 से अधिक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक फल फूल रहे हैं, जिसमें बिना रजिस्ट्रेशन के सैकड़ों निजी अस्पताल, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी सेंटर धड़ल्ले से अपना काम जारी रखे हुए हैं।

इनके पास ना ही प्रशिक्षित चिकित्सक है और ना ही ट्रेंड कर्मचारी। आपको बता दें कि गांव से लेकर शहर तक कुकुरमुत्तें की तरह हर जगह अस्पताल पैथोलॉजी सेंटर और डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित हो रहे हैं और तो और ऐसे कई भी हैं।

जो आगे मेडिकल की दुकान चला रहे हैं और पीछे 2 कमरों में पूरा नर्सिंग होम संचालित कर रहे हैं। इन अस्पतालों के पास कोई डिग्री धारक चिकित्सक भी नहीं है। विभाग आंख मूंदे हुए इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

सिविल सर्जन डॉक्टर रंजन कुमार ने कहा कि अवैध अस्पतालों नर्सिंग होम पैथोलॉजी सेंटर और अल्ट्रासाउंड के खिलाफ लगातार अभियान हम लोग चला रहे हैं। यदि बिना रजिस्ट्रेशन का कोई अस्पताल पैथोलॉजी सेंटर या डायग्नोस्टिक सेंटर मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक