बिहार का पहला मॉडल सदर अस्पताल बनकर तैयार

Bihar Model Sadar Hospital: भोजपुर जिले में बिहार का पहला मॉडल सदर अस्पताल (Bihar Model Sadar Hospital) बनकर तैयार हो गया है। अस्पताल की पूरी तरह से तैयारी हो जाने के बाद 17 जुलाई को बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा इसका उद्घाटन किया जायेगा।

15 करोड़ की लागत से बना बिहार का पहला मॉडल सदर अस्पताल (Bihar Model Sadar Hospital)

आधुनिक सुविधाओं से लैस बिहार के पहले मॉडल अस्पताल को 15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।  300 बेड के इस नए तीन मंजिला भवन के ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी वार्ड को स्थानांतरित किया जाएगा। तीन मंजिला पर मरीजों को दी जाने वाली उच्चस्तरीय आधुनिक सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पहली मंजिल पर सर्जिकल वार्ड एवं मेडिकल वार्ड तथा सेकंड फ्लोर पर आईसीयू और ओटी को स्थानांतरित किया जाएगा। पूरी तरह से एसी वाले इस भवन में सभी बेडों पर ऑक्सीजन प्लांट से पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

फर्स्ट फ्लोर पर मेडिकल और सर्जरी वार्ड 

अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर मेडिकल वार्ड एवं सर्जरी वार्ड को स्थापित किया जाएगा, जहां इनडोर सेवा के तहत मरीजों को भर्ती किया जाएगा। मरीजों के लिए 300 बेड लगाये जायेंगे। सभी बेड़ों पर ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध होगी।

अस्पताल के सैकेंड फ्लोर पर आईसीयू और ओटी

अस्पताल के सैकेंड फ्लोर पर आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को स्थापित किया जाएगा, जहां मरीजों को लाने और ले जाने के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएगी।

अस्पातल के ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी वार्ड
सीरियस मरीजों की आवश्यक्ताओं को ध्यान में रखते हुए नए मॉडल सदर अस्पताल के भवन में इमरजेंसी वार्ड को ग्राउंड फ्लोर पर जगह दी जाएगी। इस वार्ड में प्रवेश करते ही मरीजों की आरंभिक जांच के लिए ट्रायज रूम बनाया जाएगा। बीमारी की जांच करने के बाद मरीजों को इमरजेंसी वार्ड के यलो, ग्रीन या रेड रूम में शिफ्ट किया जाएगा।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 5 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 6 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 6 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 8 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 11 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची