बिहार के सबसे बड़े दवा बाजार में एक्सपायरी दवाओं की ब्रिकी

Bihar:  राजधानी पटना में गोविंद मित्रा रोड में स्थित बिहार (Bihar)  की सबसे बड़ी दवा मंडी के कई मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी दवाओं की बिक्री हो रही है। औषिधि नियंत्रण प्रशासन की टीम ने जब छापेमारी की तब जाकर इसका खुलासा हुआ। औषिधि नियंत्रण प्रशासन की टीम को छापेमारी के दौरान ऐसी दवाइयां भी मिली जो 10 महीने पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी। इसके साथ ही टीम को सटॉर और भी कई तरह की कमियां मिली।

10 महीने पहले ही एक्सपायर हो चुकी दवाइयों की बिक्री (Bihar)  

ड्रग इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने जानकारी दी कि कुछ दवाएं 10 जुलाई 2022 यानि की तकरीबन 10 महीने पहले ही एक्सपायर हो चुकी  है। जब्त दवाओं की सूची बनाकर जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। बीते 10 महीने में कितने मरीजों को यहां पर एक्सपायरी दवा बेची जा चुकी है। लंबे वक्त से दोनों दवा विक्रेताओं के खिलाफ जिला प्रशासन और औषिधि विभाग को ये शिकायतें मिल रही थी। जिसके आधार पर औषिधि नियंत्रण प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की।

80 तरह की दवाओं और कफ सिरप की ब्रिकी पर रोक 

औषिधि नियंत्रण प्रशासन की टीम ने बताया था कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि जीएम रोड में केके मेडिको के संचालक कमलेश कुमार और न्यू वैक्सीन के संचालक नीरज  कुमार सरकारी दवाओं का लेवल बदलकर मरीजों को बेच रहे हैं। शिकायत के बाद ड्रग इंस्पेक्टर पंकज कुमार और उनकी टीम ने दोनों दुकानों पर छापेमारी की तो 100 दवाओं की बोतले एक्सपायर मिली। टीम की ओर से कुल 80 तरह की दवाओं और कफ सिरप की ब्रिकी पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

बताया जा रहा है कि बीते 27 मार्च को भी शिकायतों के आधार पर औषिधि प्रशासन की टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। लेकिन उस दौरान दोनों दवा दुकानदार बहाना बनाकर दुकान बंद करके गायब हो गए थे। बहुत सी दवाओं के बिल भी दुकानदार नहीं दिखा पायें।

ये भी पढ़ें- सोनीपत में डॉक्टरों के प्रयास से बच्ची की आंखों की रोशनी वापस लौटी

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक