बिहार सरकार ने पांच दवाई कंपनियों को किया ब्लैक लिस्ट

पटना: बिहार सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए अलग-अलग जिलों में सरकारी अस्पतालों को दवाई आपूर्ति करने वाली पांच दवाई कंपनियों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। अपने ये दवाई कंपनियां एक साल तक राज्य सरकार की किसी भी निविदा में भाग नहीं ले सकेंगी। राज्य स्वास्थ्य समिति ने सरकार के फैसले की जानकारी संबंधित कंपनियों को भी अवगत करा दिया है।

ऑडिट में सामने आयी थी गड़बड़ी

बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना निगम के गठन और निगम के स्तर पर केंद्रीकृत दवाएं खरीद की व्यवस्था लागू होने के पूर्व जिला स्तर पर सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद होती थी। क्रय समिति में सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षक को यह शक्तियां दी गई थीं। जिलास्तर पर दवाओं की इस खरीद का महालेखाकर के अंकेक्षण दल द्वारा ऑडिट किया जाता था।

बिहार के बांका जिले में  स्थानीय स्तर पर दवाओं की खरीद के लिए अलग-अलग कंपनियों को व्यवस्था के अनुरूप खरीद का आदेश दिया गया। लेकिन संबंधित कंपनियों ने दवाओं की आपूर्ति नहीं की। इन कंपनियों के द्वारा दवाई आपूर्ति नहीं होने पर स्थानीय स्तर पर सिविल सर्जन बांका ने जिला क्रय समिति के माध्यम से दवाएं खरीदीं थीं।

इसके बाद जांच में सामने आया कि  दवा कंपनियों के द्वारा दवाओं की आपूर्ति नहीं होने की वजह से दवाओं की खरीद में अधिक भुगतान किया गया। महालेखाकार की आपत्ति के बाद लोकलेखा समिति ने संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

12 सालों तक लंबी कार्रवाही चलने के बाद बिहार स्वास्थ्य समिति ने संबंधित दवा कंपनियों को पक्ष रखने का मौका दिया। लेकिन दवा कंपनियों ने पक्ष नहीं रखा। इसके बाद स्वास्थ्य समिति ने इन पांचो दोषी दवा कंपनियां निलक्लोन फार्मा, तारक फार्मा, मे. पैरेनटल ड्रग, बाला फार्मा और मे. विंग्स फार्मा को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। अब ये कंपनियां आने वाले एक साल तक राज्य सरकार की किसी भी निविदा में भाग नहीं ले सकेंगी।

Related Posts

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

हैदराबाद। सन फार्मा के असम प्लांट में गंभीर खामियां मिली हैं। इसके आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश जारी हुआ है। यह आदेश भारतीय दवा नियामकों ने सन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 24 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 20 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा