बीटासोप दवा का सैंपल दोबारा जांच में फेल मिला

मैनपुरी। बीटासोप दवा का सैंपल दोबारा जांच में भी फेल मिला है। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक की मांग पर ये सैंपल जांच के लिए कोलकाता लैब में भेजा गया था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दवा कंपनी और विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। बता दें कि औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने सितंबर 2019 में दवाओं के नमूने जांच के लिए भरे थे। इसी में शहर के राजा का बाग स्थित न्यू मिश्रा मेडिकल स्टोर से भी बीटासोप गोली का सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आई तो नमूना फेल हो गया। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार बीटासोप गोली में मानक से कम दवा पाई गई थी। जो दवा सौ प्रतिशत होनी चाहिए थी वह जांच रिपोर्ट में 60 प्रतिशत ही निकली थी। औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल के अनुसार मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के दौरान एक दवा का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच में नमूना फेल होने के बाद संचालक द्वारा दोबारा जांच की मांग की गई थी। दोबारा जांच में भी दवा का नमूना फेल पाया गया है। जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक