बुखार, खांसी व दर्द को मात देने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार, मंगवाई गईं 40 प्रकार की दवा

तिर्वा। कोरोना की संभावित स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कालेज में तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। इसके लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन के 190 डोज स्टाक में रखे गए हैं। इसके साथ ही बच्चों के लिए 40 प्रकार की ड्राप, सिरप व इंजेक्शन मंगवाए गए हैं। पैरासीटामोल के सीरप, ड्राप, इंजेक्शन हैं। कैल्शियम, आयरन, एमाक्सी क्लेब, सिफिक्जिम, लीवो सिटर्जिन, लोशन समेत 40 प्रकार की दवा आई हैं।

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का महाअभियान किया। 152 केंद्रों पर 27755 लोगों टीका लगाया गया। इसमें सबसे ज्यादा युवाओं ने बढ़ चढ़कर टीका लगवाया। सबसे ज्यादा उमर्दा ब्लाक वैक्सीनेशन हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर गीतम सिंह ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान में 152 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 27755 लोगों को टीका लगा।

18 से 44 वर्ष के 18505 व 45 के ऊपर 9250 लोगों को टीका है। उन्होंने बताया कि कन्नौज 4629, जिला अस्पताल 133, जलालाबाद 2204, गुगरापुर 1680, तालग्राम 4506, सौ शैय्या अस्पताल 211, छिबरामऊ सीएचसी 4383, सौरिख 2526, हसेरन 2520, उमर्दा 4745 व मेडिकल कालेज में 218 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डाक्टर विनोद कुमार ने बताया कि जनपद में लक्ष्य से ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ है। तो वहीँ राजकीय मेडिकल कालेज के आइसोलेशन व पीआइसीयू वार्ड में तैयारियां की जा रहीं हैं।

बच्चों के लिए 100 बेड का पीआइसीयू बनाया गया है। इसमें 30 वेंटिलेटर भी लगाए गए हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, दर्द समेत 40 प्रकार की दवाओं का स्टाक कर लिया गया है। हर दवा के 400 से 500 टेबलेट के डिब्बे मंगवाए गए। इसके साथ ही कोरोना में असरदार रेमडेसिवीर के 190 इंजेक्शन स्टाक में रखे गए हैं। इसकी पूरी निगरानी मेडिकल कालेज प्रशासन की रहेगी। विशेषज्ञ डाक्टर की सलाह पर ही मरीज को रेमडेसिवीर का इंजेक्शन लगाया जाएगा।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक