बैन दवा के उत्पादन का सच उजागर

भोपाल: करीब दो साल पहले मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधित की गई दवा के निर्माण का मामला सामने आया है। दवा को पीथमपुर (इंदौर) स्थित फैक्टरी में तैयार किया जा रहा था। बाजार में उसे बेचने के लिए दवा की स्ट्रिप पर पुरानी तारीख डाली जा रही थी। औषधि विभाग को जब इस गोरखधंधे की सूचना मिली तो अधिकारियों की एक टीम का गठन कर फैक्टरी पर छापा मारा गया। कार्रवाई में फैक्टरी से भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गई।

सोक्रस फार्मा कंपनी की इस दवा को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अनुशंसा पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2015 में प्रतिबंध लगाया था। हैरानी की बात ये कि दवा पर 2015 की तारीख से पैकिंग कर बिक्री के लिए दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा था। डायक्लोफेनिक मल्टीपल डोज (30 मिलीलीटर) नामक जिस इंजेक्शन का निर्माण किया जा रहा था इसका इस्तेमाल दर्द निवारक के रूप में किया जाता रहा है। मंत्रालय ने कंपनियों को दवा के सिंगल डोज बेचने की ही अनुमति दी थी। बताया जाता है कि इस दवा का उपयोग पशु चिकित्सा के लिए किया जा रहा था। छापामार टीम में औषधि निरीक्षक धर्मेश बिगौनिया, अशोक गोयल, शोभित कोष्ठा, राजेश बिंदल और योगेश गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ