रिपोर्ट : गाय के दूध से बच्चों में बीमारी का खतरा

नई दिल्ली: गाय का दूध पीने से बच्चे हष्ट-पुष्ट होते हैं, इस दावे को रैपिड सर्वे ऑन चिल्ड्रेन (आरएसओसी) की रिपोर्ट से थोड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट बताती है कि छोटी उम्र में बच्चों को गाय का दूध देने से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती है। भारत में 42 फीसदी शिशु ऐसे हैं जिन्हें किसी कारणवश मां का दूध नहीं मिल पाता है। गाय का दूध एक साल से कम उम्र के स्तनपान से वंचित शिशुओं को अच्छे स्वास्थ्य के उद्देश्य से दिया जाता है।

चिकित्सकों की मानें तो गाय के दूध में मौजूद प्रोटीन पचाने में इस उम्र के बच्चे सक्षम नहीं होते हैं। इसलिए उन्हें बार-बार दस्त जैसी समस्या पैदा हो सकती है। कभी-कभी मां में लैक्टेशन की समस्या के चलते पर्याप्त दूध नहीं निकलता और शिशु को ऊपरी दूध भी देना पड़ता है। ऐसे में बच्चे का उचित पोषण बनाए रखने और पेट भरने के लिए गाय के दूध को सर्वोत्तम माना जाता है। लेकिन शिशु रोग विशेषज्ञों कहते हैं कि गाय का दूध बहुत छोटी उम्र में दिया जाना यानी नवजात या 3 से 6 माह की अवधि के दौरान तो इस उम्र में लौह तत्व की सांद्रता कम होने से बच्चों में एनीमिया का खतरा भी हो सकता है। साथ ही यह दूध बच्चों की अपरिपक्व किडनी पर भी असर डालता है। बेशक आरएसओसी की रिपोर्ट गाय के दूध से कुछ भी खतरे बताए लेकिन लोगों के भीतर गाय के दूध की महत्ता का भरोसा टूटना बहुत मुश्किल है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 11 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट