ब्रांडेड के नाम पर नकली कॉस्मेटिक बेचने का मामला पकड़ा

ग्वालियर। ब्रांडेड के नाम पर नकली कॉस्मेटिक सामान ऑनलाइन बेचने का गोरखधंधा पकड़ में आया है। यातायात नगर से यह कारोबार फ्लिपकार्ट, अमेजोन सहित कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के जरिए किया जा रहा था। इस गोरखधंधे की भनक क्राइम ब्रांच को ओले कंपनी के मार्फत लगी। कंपनी के कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी के नाम से नकली प्रॉडक्ट बाजार में खपाए जा रहे है। कारोबारी खुले बाजार में धंधा करने के बजाए सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग से सामान बेच रहा है। इस पर पुलिस ने यातायात नगर में दबिश दी तो करीब दो लाख रुपए कीमत का नकली कॉस्मेटिक पकड़ा गया।
क्राइम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता ने बताया यातायात नगर की जीडीए कॉलोनी में आशुतोष मिश्रा पुत्र तारकेश्वर मिश्रा निवासी शंकरपुर ब्रंाडेड के नाम पर नकली सामान बेचने का धंधा कर रहा था। उसके ठिकाने पर दबिश दी तो ओले, इंदुलेखा, मेवलीन, लेक्मे, लोरियल जैसी नामी गिरामी कंपनियों के नाम पर नकली पैकिंग का कारोबार सामने आया। आशुतोष कई महीने से कारोबार कर रहा था। उसे पता था कि असली के नाम से नकली सामान अगर दुकानों पर बेचेगा तो पकड़ा जाएगा। इसलिए उसने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से कॉन्टेक्ट किया। उनसे मिलने वाले आर्डर पर प्रॉडक्ट सप्लाई करता था। इससे खरीदार को पता नहीं चलता था कि जो सामान मंगा रहा है, वह असली है या नकली।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी