ब्रांडेड दवा लिखने वाले डॉक्टर नपेंगे

पालमपुर (ह.प्र.)। सरकारी आदेशों के बावजूद जेनेरिक के स्थान पर महंगी दवाइयां लिखने वाले डॉक्टर नपेंगे। राजीव गांधी गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज एवं अस्पताल पपरोला में सरकारी पर्ची के बजाए फर्जी चिटों पर ब्रांडेड दवाएं लिखने के मामले की जांच शुरू हो गई है।

बता दें कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को डॉक्टर जेनेरिक के बजाए महंगी दवाएं लिखकर दे रहे थे। इसके लिए वे सरकारी पर्ची का इस्तेमाल न कर अलग से फर्जी चिट पर लिखते थे। मामला संज्ञान में आने पर आयुर्वेद विभाग के निदेशक ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। आयुर्वेदिक विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक अब जांच के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा कर महंगी दवाएं लिखने के कारणों की भी जांच करेंगे। अस्पताल में आम दवा तो सरकारी पर्ची पर ही लिखी जाती है, लेकिन ब्रांडेड दवा के लिए मरीजों को अलग से पर्ची दी जाती है। हालांकि आयुर्वेद में ब्रांडेड दवाएं नहीं होती हैं और इलाज आयुर्वेदिक तरीके से होता है। इसके बावजूद जिस तरह से चिटों पर ब्रांडेड दवाएं लिखी जा रही हैं तो उससे विभाग के आदेशों की अवहेलना हो रही है। उधर, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि वह अस्पताल में मामले की जांच करेंगे और इसकी रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजी जाएगी। उधर, अस्पताल सूत्रों का कहना है कि आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में बजट मेडिकल कॉलेजों के मुकाबले कम होता है। इस कारण यहां दवाओं की खरीद में दिक्कत रहती है। इसके चलते डॉक्टर आयुर्वेदिक के साथ-साथ एलोपेथिक दवाएं लिख रहे हैं। यही नहीं, यहां प्रसव के लिए आने वाले मामलों में भी दवाएं बाहर से मंगवाई पड़ती हैं।

Related Posts

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

मऊ। गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर होने का मामला सामने आया है। आरोपी दो डॉक्टरों पर FIR दर्ज करवाई गई है। डुमरांव निवासी बालक को गलत…

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

लखनऊ (यूपी)। नकली दवाएं सीज करने का मामला प्रकाश में आया है।इनमें 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं हैं। आरोपी 45 फर्मों को नामजद किया गया है। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती