ब्लैक फंगस से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सभी मेडिकल कॉलेजों में तैयार होंगे 20-20 बेड के वार्ड

चण्डीग़ढ। कोरोना महामारी के साथ-साथ ब्लैक फंगस जैसी खतरनाक बीमारी ने देश में कोहराम मचा रखा है। इससे निपटने के लिए सरकारें सजग होती नजर आ रही है। इस कड़ी में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने ब्लैक फंगस पर नियंत्रण को लेकर राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में 20-20 बेड के वार्ड तैयार किए हैं । इनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जाएगा।

विज ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि उनके पास कोई भी ब्लैक फंगस का मरीज उपचार के लिए आता है तो उसे तुरंत समीप के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया जाए। मेडिकल कॉलेजों में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए तमाम सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर्स मौजूद हैं। अब तक प्रदेश में ब्लैक फंगस के 115 मामले सामने आए हैं । हरियाणा सरकार के पास ब्लैक फंगस की इलाज को लेकर पर्याप्त मात्रा में दवाइयां मौजूद हैं। जल्द ही केंद्र सरकार भी विदेशों से टीके का आयात कर रही है, जिनमे से भी हरियाणा को कुछ टीके मिलेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा के जिन प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों से निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत मिलेगी तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विज ने कहा कि प्रदेश में लगे लॉकडाउन से छोटे दुकानदारों, कारोबारियों और दिहाड़ी मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन लॉकडाउन में उन लोगों ने जो सहयोग दिया है वह काबिले तारीफ है। इससे राज्य में कोरोना मामलों में कमी आई है। हरियाणा में जिस दिन लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, उस दिन प्रदेश में 16000 मामले सामने आए थे लेकिन आज यह संख्या घटकर 7500 हो गई है। इसलिए अभी कुछ दिन और कठिनाई भरे रहेंगे, इसमें अपना सहयोग जारी रखें।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 22 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 18 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 15 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची