भारतीय खा रहे है विदेशों में बैन दवाइयां

भोपाल। एम्स कॉलेज में दवाइयों के उपयोग से होने वाले दुष्पपरिणामों पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और प्रोफेसरों ने शिकरत की। इस कार्यशाला में बताया गया कि दर्द से तुरंत निजात पाने के लिए जो दवाइयां हमारे यहां उपयोग की जा रही हैं, उनमें से कई विदेशों में प्रतिबंधित हैं। विदेश में ये दवाई बैन होने के बावजूद भी हमारे यहां उपयोग की जा रही है। जो कि गलत है।

इस कार्यशाला में आगे कहा कि इन दवाइयों के उपयोग से पेट की बीमारियां और त्वचा के रोग का खतरा बढ़ रहा है। सौंदर्य प्रसाधन के लिए उपयोग की जाने वाली 90 फीसदी क्रीमें त्वचा पर विपरीत असर डाल रहीं हैं। इनके उपयोग से त्वचा पर लाल-पीले दाग बन रहे हैं, त्वचा की मोटाई कम हो रही है।

बैठक के दौरान फार्माकोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बालाकृष्णन एस ने कहा कि भोपाल एम्स भारतीय फार्माकोपिया आयोग गाजियाबाद का रीजनल सेंटर है, जो मप्र और छत्तीसगढ़ में उपयोग की जाने वाली दवाओं के उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों की समीक्षा करता है। समीक्षा में दर्द और मिर्गी की बीमारियों की रोकथाम के लिए उपयोग की जाने वाली 70 फीसदी दवाइयों के दुष्परिणामों पर चर्चा हुई है।

इस बैठक में ये भी साफ किया गया कि कार्यशाला में जिन हानिकारक दवाओं के दुष्परिणामों पर चर्चा हुई है। उनकी सूची भारतीय फार्माकोलॉजी आयोग को भेजी जाएगी। उसके बाद संबंधित दवाओं को प्रतिबंधित किया जाएगा।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़