मलेरिया, टीबी, डेंगू के मरीजों की जानकारी देनी जरूरी

बोकारो (झारखंड)। सरकार ने टीबी, मलेरिया, डेंगू सहित सभी संचारी रोगों के मरीजों की सुरक्षा के लिए इसे अधिसूचित बीमारी में शामिल किया है। संचारी रोगों से पीडि़त मरीजों की जानकारी अब परिजनों को स्वास्थ्य विभाग को अनिवार्य रूप से देनी होगी। विशेषकर मलेरिया से संबंधित सूचना हर हाल में देनी होगी ताकि मरीज की जान बचाई जा सके। यदि परिवार में किसी को मलेरिया हुआ है और उसकी सूचना विभाग को नहीं दी गई, तो मरीज के परिजन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबकि डेंगू, कालाजार और टीबी के मरीजों की जानकारी नहीं मिलने पर इलाज करने वाले डॉक्टर के साथ-साथ दवा देने वाले वितरक भी दोषी माने जाएंगे।

टीबी के मरीजों के लिए तो वेब पोर्टल भी तैयार किया जा चुका है। मरीज वेबसाइट ठ्ठद्बद्मह्यद्धड्ड4.द्दश1.द्बठ्ठ पर खुद ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  इस प्रक्रिया के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके तहत संक्रमण फैलाने वाली बीमारियों के मरीजों की जांच करने से लेकर दवा खिलाने तक का काम उन्हें ही करना है। अगर कोई मरीज दवा छोड़ देता है और उसके परिजन इसकी सूचना देते हैं तो उसके तहत मरीज और उसके परिजन पर ही कार्रवाई होगी। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. बीपी गुप्ता ने बताया कि बोकारो जिले में 100 डाट्स प्लस प्रोग्राम शुरू किया जा चुका है। इसमें मरीज को दी जाने वाली दवा के रैपर का नंबर से उसके मोबाइल नंबर पर रजिस्टर्ड कर दिया गया है। जिस रोज मरीज दवा को छोडऩे की प्रयास करते हैं उस दिन उसके मोबाइल का अलर्ट बजने लगता है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त