महाराष्ट्र में डरा रहा है कोरोना,एक दिन में 1392 केस,शिफ्ट में काम करेगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र। देश भर में जहां कोरोना का कहर काम होता दिख रहा था तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में कोरोना अपनी वापस एंट्री करते दिख रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के छह हजार से अधिक नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 51 संक्रमितों की मौत हुई। अकोला मंडल में मामलों में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सोमवार को 5210 नए मामले सामने आए जबकि मंगलवार को 6218 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 21,12,312 हो गए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के अमरावती में हफ्ते भर लंबे लॉकडाउन के शुरु होने के एक दिन बाद मंगलवार को कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 926 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

इसके बाद कुल मामले 31,123 तक पहुंच गए।विदर्भ में अकोला मंडल में सबसे ज्यादा 1392 मामले सामने आए जबकि मुंबई मंडल में 1250 मामलों की पुष्टि हुई है। अकोला मंडल में अमरावती, यवतमाल, बुलढाना, वाशिम और अकोला जिले आते हैं। यह महाराष्ट्र में कोविड-19 के नए केंद्र के तौर उभर रहा है। साथ ही अमरावती में सप्ताह भर का लॉकडाउन सोमवार को रात आठ बजे से शुरू हो गया और एक मार्च को सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें ही खुलेंगी बाकी दुकानें, शिक्षण संस्थान, कोचिंग कक्षाएं और प्रशिक्षण स्कूल बंद रहेंगे।

पुणे मंडल में भी मुंबई मंडल से अधिक मामले सामने आए हैं जहां 1288 लोगों के संक्रमित होने का पता चला है। पुणे मंडल में कुल मामले 5,17,760 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 11,716 हो गई है। तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र , केरल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और पंजाब से दिल्ली जाने वालों लोगों के पास कोरोना वायरस की नेगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी, वरना एंट्री नहीं दी जाएगी। यह आदेश 26 फरवरी से 15 मार्च तक रहेगा।

मुख्यमंत्री उद्धव ने मंत्रालय में काम करने वाले कर्मचारियों की दो शिफ्ट करने और वर्क फ्रॉम होम का खाका तैयार करने का निर्देश राज्य के मुख्य सचिव को दिया है। राजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह निर्देश दिया। मुंबई में कोरोना के नए मरीजों का ग्राफ दूसरे दिन मंगलवार को भी नीचे आया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कम मरीज मिले। मंगलवार को मुंबई में कोरोना के 643 नए मरीज मिले हैं। हालांकि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कोरोना टेस्ट ज्यादा हुए हैं।

 

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 17 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक