इन पांच राज्यों के लोगों की रिपोर्ट होगी निगेटिव, तभी वो आ पाएंगे दिल्ली

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है। अब पांच राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य होगा। महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब से दिल्ली आने वाले लोगों को निगेटिव RT-PCR दिखाने पर ही दिल्ली में एंट्री मिलेगी। दरअसल दिल्ली सरकार का यह आदेश 26 फरवरी शुक्रवार की आधी रात से लेकर 15 मार्च दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा। यह आदेश फ्लाइट, ट्रेन और बस से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर लागू होगा, जबकि कार से दिल्ली आने वाले यात्री इससे बाहर रहेंगे।

यानी अगर आप इन पांच राज्यों से आते हैं तो आपके पास निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट होना अनिवार्य है। गौरतलब है कि बीते एक हफ्ते में जो नए कोरोना मामले आए हैं, उसमें 86 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों से हैं, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने यह फैसला किया है। इस फैसले को लेकर औपचारिक आदेश आज जारी होगा। इन पांच राज्यों के नोडल ऑफिसर से कहा जाएगा कि वह अपने यहां से दिल्ली जा रहे लोगों की 72 घंटे तक पुरानी निगेटिव RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट सुनिश्चित करें। कल स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि देश में कोरोना के एक्टिव मामले 1 लाख 50 हजार से नीचे बने हुए हैं, लेकिन कुछ राज्यों जैसे केरल, महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

इन प्रदेशों में प्रतिदिन कोरोना मामले बढ़ते जा रहे हैं। अकेले केरल में ही 38 प्रतिशत एक्टिव कोरोना मामले हैं, जबकि महाराष्ट्र में 37 प्रतिशत एक्टिव मामले हैं। पिछले सप्ताह के नए मामलों को देखें तो करीब 7 से 8 राज्यों में स्थिति गंभीर हो नजर आ रही है। महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह कोरोना के नए मामलों में 81% की वृद्धि दर्ज की गई, मध्य प्रदेश में 43%, पंजाब में 31%, जम्मू-कश्मीर में 22%, छत्तीसगढ़ में 13% और हरियाणा 11% वृद्धि दर्ज की गई. इसके अलावा चंडीगढ़ में कोरोना के मामलों में 43% की वृद्धि देखी गई।

हालांकि इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने इन पांच राज्य से आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया था। सरकार ने अपने फैसले में कहा था कि महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्य पदेश और छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों की जिले के बॉर्डर पर कोरोना की जांच की जाएगी। इसके लिए आशारोड़ी चेकपोस्ट, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर व्यवस्था बनाई जा रही है।

 

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 17 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक