मूक-बधिर और दृष्टि बाधित नहीं बन सकेंगे डॉक्टर

नई दिल्ली। पिछले साल लागू हुआ नया विकलांगता अधिकार कानून भी मूक-बधिर और दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं का डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने में मदद नहीं कर सका है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने 40 फीसदी से अधिक दृष्टिबाधित और मूक-बधिर छात्रों को एमबीबीएस में प्रवेश नहीं देने की अनुशंसा की है, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है।
बता दें कि 40 फीसदी से कम विकलांगता वाले मूक-बधिर और दृष्टिबाधित छात्र पहले से ही सामान्य श्रेणी में माने जाते हैं। पिछले साल नि:शक्त जन अधिकार कानून-2016 के लागू होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एमसीआई को एमबीबीएस प्रवेश में भी नि:शक्त जनों के प्रवेश के नियमों को अनुकूल बनाने का निर्देश दिया था। पिछले सप्ताह एमसीआई ने अपनी अनुशंसाएं मंत्रालय को सौंप दी थी। इनके मुताबिक, 40 फीसदी से अधिक दृश्य बाधित और श्रव्य बाधित प्रतिभागियों को एमबीबीएस में प्रवेश के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है।
इसी तरह, बौद्धिक विकलांगता के मामलों जैसे कि लर्निंग डिसेबिलिटी, ऑटिज्म और मेंटल इलनेस में भी एक स्तर से अधिक विकलांगता वाले छात्रों को एमबीबीएस में प्रवेश देने से मना किया गया है। हालांकि, एमसीआई ने लोकोमोटर विकलांगता के मामले में बड़ी राहत दी है। कमर के नीचे 40 फीसदी तक विकलांगता को ही एमबीबीएस के लिए मंजूरी देने के पुराने नियम को खत्म करते हुए 80 फीसदी लोकोमोटर विकलांगता वालों को भी पाठ्यक्रम में प्रवेश में मंजूरी दी गई है। लेकिन आरक्षण का लाभ 40 फीसदी से कम विकलांगता वालों को नहीं मिलेगा। दिशा-निर्देश बनाने वाली समिति के अध्यक्ष डॉक्टर वेदप्रकाश मिश्र ने कहा कि हमने एमबीबीएस के लिए आवश्यक शारीरिक और मानसिक सामथ्र्य का ध्यान रखते हुए तर्क, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं विशेषज्ञों की अनुशंसा के आधार पर यह दिशानिर्देश बनाए हैं।

Related Posts

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

मऊ। गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर होने का मामला सामने आया है। आरोपी दो डॉक्टरों पर FIR दर्ज करवाई गई है। डुमरांव निवासी बालक को गलत…

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

लखनऊ (यूपी)। नकली दवाएं सीज करने का मामला प्रकाश में आया है।इनमें 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं हैं। आरोपी 45 फर्मों को नामजद किया गया है। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती