मेट्रो स्टेशन पर जान सकेंगे सेहत का हाल

नई दिल्ली। अब मेट्रो से सफर के वक्त अपना हेल्थ चेकअप भी करा सकेंगे। डीएमआरसी ने प्रयोग के तौर पर कुछ मेट्रो स्टेशनों पर स्मार्ट कियोस्क लगाए हैं। यहां जाकर लोग चंद मिनटों में ही ऑटोमेटिक तरीके से कुछ जरूरी चेकअप करा सकेंगे। पल्स एक्टिव सर्विस नेटवर्क नाम के ये कियोस्क अभी 5 मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए हैं। राजीव चौक, कश्मीरी गेट, नई दिल्ली, हौज खास और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर। इन कियोस्क पर की गई जांच की रिपोर्ट के आधार पर लोगों को मोटापा, हार्ट संबंधी बीमारियों, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, आर्थराइटिस, कुपोषण, शरीर में प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों और एनर्जी आदि की कमी, एनीमिया जैसी कई बीमारियों को डाइग्नोस करने में मदद मिलेगी। इस सुविधा के लिए 50 रुपए खर्च करने होंगे।
डीएमआरसी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि 5 मेट्रो स्टेशनों पर लगे पल्स एक्टिव स्टेशंस पर जाकर लोगों को एडवांस्ड पर्सनल वेलनेस डेटा मिल सकेगा। यहां जो मशीनें लगाई गई हैं, उनमें एडवांस्ड आईओटी सेंसर लगे हुए हैं, जो शरीर के 18 अलग-अलग तरह के पैरामीटर्स के आधार पर जांच करके आपको एक मिनट के अंदर 12 तरह की संभावित बीमारियों के खतरे के बारे में बता सकते हैं। ये मशीनें जिन बॉडी पैरामीटर को स्कैन करने में सक्षम हैं, उनमें इसमें बॉडी मास इंडेक्स, बॉडी फैट मास, वेस्ट हिप रेश्यो, बोन मिनरल कंटेंट, प्रोटीन, इंट्रा सेल्युलर वॉटर, एक्स्ट्रा सेल्युलर वॉटर, मिनरल्स, बॉडी सेल मास आदि शामिल हैं।
इस सिस्टम को इंस्टॉल करने के लिए डीएमआरसी ने क्वॉन्टिफिकेयर हेल्थ स्टेशंस प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में कुछ और स्टेशनों पर भी ऐसी मशीनें लगाई जाएंगी और अगर मेट्रो पैसेंजर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो संख्या और बढ़ाई जाएगी। कियोस्क पर मशीन के साथ एक ट्रेंड टेक्नीशियन भी तैनात रहेगा, जो यात्रियों की सहायता करेगा। एक बार में एक यात्री ही इस मशीन का इस्तेमाल कर सकेगा। हेल्थ चेकअप से जुड़ा डेटा जेनरेट करने के लिए यात्री को करीब एक मिनट तक मशीन पर खड़े रहना होगा और इस दौरान मशीन खुद ब खुद आकलन करके रिजल्ट की प्रिंटेंड स्लिप जनरेट करेगी।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 13 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 23 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 17 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए