मेडिकल स्टोर पर बैठे दवा व्यवसायी को उठा ले गई हरियाणा पुलिस

कोसीकलां (मथुरा)। मेडिकल स्टोर पर बैठे वांछित दवा व्यवसायी को हरियाणा पुलिस उठाकर अपने साथ ले गई है। बताया गया है कि हरियाणा के सिरसा जिले में एक मामले में दवा व्यवसायी वांछित चल रहा था। इस दौरान थाने में व्यापारियों की पुलिस से नोकझोंक भी होने का समाचार है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार सिरसा पुलिस ने वर्ष 2021 में एक दवाई के मामले में वांछित चल रहे दवा व्यवसायी को पकडऩे के लिए कोसी पुलिस से सहयोग मांगा। सिरसा पुलिस अपने साथ एक आरोपी को भी लेकर आई थी। सिरसा पुलिस ने कोसी पुलिस के साथ घंटाघर पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से मेडिकल संचालक संजय सिरौलिया को बोलेरो में बिठा लिया और थाने ले आई। इसकी जानकारी होने पर व्यवसायी के परिजन और कई व्यापारी थाने पहुंच गए।

व्यापारी को साथ ले जाने का विरोध

उन्होंने व्यापारी को साथ ले जाने का विरोध किया। व्यापारी बोलेरो को घेरकर खड़े हो गए, लेकिन सिरसा पुलिस ने विरोध को देखकर निकलने में भलाई समझी। व्यापारियों का आरोप था कि सिरसा पुलिस से पूछे जाने के बाद कोई जानकारी नहीं दी।

प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि सिरसा पुलिस ने थाना में आमद दर्ज कराई थी और उसके साथ एक आरोपी पहले से ही साथ था। उसकी निशानदेही पर गिरफ्तारी की गई है।

पहले भी पकड़े जा चुके कई कारोबारी

बता दें कि कई दवा व्यवसायी नशीली, प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार में पहले भी पकड़े जा चुके हैं। वे अभी भी जेल में हैं। दो माह पूर्व भी एक दवा व्यवसायी को नशीली दवाओं के कारोबार करने के संबंध में अहमदाबाद पुलिस ने पकड़ा था, जो कि अभी भी अहमदाबाद जेल में बंद है। इस मामले में 5-6 व्यापारियों को नोटिस भी दिए गए थे।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 3 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए