मेडिकल स्टोर पर रेड, प्रतिबंधित दवाओं समेत दो गिरफ्तार

लुधियाना। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर रेड कर नशीली दवाओं की खेप बरामद कर स्टोर संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 6 लाख रुपये से अधिक कीमत की 1 लाख 30 हजार 750 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जानकारी अनुसार थाना सदर मानसा की पुलिस ने गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गुरदीप सिंह निवासी नंगल कला को काबू कर 640 नशीली गोलियां बरामद कीं। पूछताछ के दौरान पकड़े आरोपी ने बताया कि ये गोलियां उसने विजय मेडिकल हाल के राकेश कुमार से खरीद की है। जिस पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं, डीएसपी हरजिंदर सिंह मानसा की अगुवाई में थाना सदर इंचार्ज एसआई अंगरेज सिंह ने जिला ड्रग कंट्रोलर अफसर मानसा सीशन कुमार के साथ राकेश कुमार की दुकान विजय मेडिकल हाल की तलाशी ली। मौके से 310 नशीली गोलियां बरामद की गई। राकेश कुमार की निशानदेही पर उसके गोदाम से 82800 व 47000 अलग-अलग ब्रांड की नशीली गोलियां बरामद कीं। बरामद नशीली गोलियों की बाजारी कीमत 6 लाख रुपये आंकी गई है। बताया गया है कि ये लोग इन गोलियों को करीब 17 लाख रुपये में बेचने वाले थे।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 15 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़