मेडिकल स्टोर संचालक को नशीली दवा बेचते पकड़ा

हरिद्वार। ज्वालापुर में स्थानीय लोगों ने नशीली दवाई व इंजेक्शन बेचते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को रंगेहाथ पकड़ लिया। हंगामा होने पर स्टोर संचालक भाग निकला। ज्वालापुर कोतवाली में उसके खिलाफ शिकायत दी गई है। गौरतलब है कि ज्वालापुर क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर नशीले इंजेक्शन बेचने का धंधा खुलेआम चल रहा है। नशे के दलदल में फंसकर कई युवाओं की मौत होने पर उनके परिवार तबाह हो चुके हैं, जबकि कई परिवार बर्बादी की कगार पर खड़े हैं। पुलिस प्रशासन से लेकर ड्रग्स विभाग तक से शिकायत करने के बावजूद नशीली दवा और इंजेक्शन बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। ज्वालापुर ईदगाह रोड निवासी रईस अहमद व समीर खान ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को नशीली दवाई व इंजेक्शन बेचते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। मोबाइल से वीडियो बनाने के बावजूद मेडिकल स्टोर संचालक मुकर गया और दबाव बनाने के लिए हंगामा करने लगा। भीड़ इकठ्ठा होने पर लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक को फटकार लगाई। हंगामा बढऩे पर वह अपना मेडिकल स्टोर छोडक़र भाग निकला। सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मेनवाल ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाई व इंजेक्शन बेचने वाले अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 13 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 23 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 17 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए