मेडिकल स्टोर सील, कैमिस्ट को किया गिरफ्तार

रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग ने गर्भपात के लिए इस्तेमाल होने वाली एमटीपी किट को अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर पर बेचने का मामला पकड़ा है। संबंधित मेडिकल स्टोर को सील कर कैमिस्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि आरोपी केमिस्ट पिछले ढाई साल से एमटीपी किट की बिक्री कर रहा था। स्थानीय ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान के अनुसार सूचना मिली थी कि शहर के गोपाल देव चौक स्थित श्रीराम मेडिकल हॉल पर खुलेआम एमटीपी किट की बिक्री की जा रही है।

चौहान ने बोगस ग्राहक स्टोर पर भेजा। ग्राहक ने उक्त स्टोर पर एमटीपी किट मांगी। स्टोर संचालक नरेश गुप्ता ने उससे 600 रुपए लेकर अगले दिन आने की बात कही। ग्राहक अगले दिन फिर से पहुंचा तो स्टोर संचालक ने उसे किट दे दी। पहले से अलर्ट ड्रग कंट्रोलर ने अपनी टीम के साथ स्टोर पर छापा मारकर किट बेचते हुए स्टोर संचालक को रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया।

Related Posts

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

जयपुर (राजस्थान)। फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इसका खुालसा किया है। फर्जी डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया…

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

फरीदाबाद (हरियाणा)। लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई औषधि विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने की। टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा