मेडिकल स्टोर से खरीदी दवा ने ले ली मासूम की जान

पुवायां, शाहजहाँपुर (उप्र)। मेडिकल स्टोर से फुंसी ठीक करने की दवा ने ढाई साल के मासूम की जान ले ली। दवा खिलाने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ले जाने पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह है मामला

नगर के मोहल्ला कांशीराम नगर निवासी जालिम सिंह के अनुसार उनके ढाई वर्षीय पुत्र मयंक को एक फुंसी निकली थी। उन्होंने एक मेडिकल स्टोर संचालक को इस बारे में बताया तो उसने दवा दे दी। इस दवा के सेवन के कुछ ही देर बाद मासूम मयंक की हालत बिगड़ गई। परिजन मयंक को सीएचसी ले गए।

हालत गंभीर होने के कारण सीएचसी से बच्चे को रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ले जाने पर चिकित्सकों ने उनके पुत्र को मृत घोषित कर दिया। मयंक की मौत की जानकारी होते ही परिजन बिलख उठे। जालिम सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. रामकुमार वर्मा ने बताया कि बच्चे को जब उनके पास लाया गया तो उसकी सांस ही चल रही थी। इस कारण बच्चे को शाहजहांपुर भेजा गया था। बिना जांच के यह नहीं कहा जा सकता है कि बच्चे की मौत कैसे हुई है। इस बारे में सीओ पंकज पंत का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच करवाएंगे।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 24 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी