मैक्स हेल्थकेयर का हुआ सहारा हॉस्पिटल, 940 करोड़ में खरीदा

नई दिल्ली। मैक्स हेल्थकेयर ने सहारा हॉस्पिटल का अधिग्रहण कर लिया है। यह डील 940 करोड़ रुपये में हुई है। देश की सबसे बड़ी निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में शामिल मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (एमएचआईएल) ने यह कवायद बड़े और मध्य शहरों में अपना विस्तार करने के तहत की है। एमएचआईएल ने स्टारलिट मेडिकल सेंटर में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए शेयर खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए। एमएचआईएल की सहायक कंपनी क्रॉसले रेमेडीज के जरिये खरीद 940 करोड़ रुपये में हुई है।

मैक्स हेल्थकेयर के 17 हेल्थ सेंटर

बता दें कि मैक्स हेल्थकेयर के एनसीआर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में 17 हेल्थ सेंटर हंै। अपने मौजूदा नेटवर्क में उनके पास 3,533 बिस्तर हैं। इस अधिग्रहण के बाद बिस्तरों की कुल संख्या लगभग 4,083 तक पहुंच जाएगी।

2024 के दौरान 300 बिस्तर जोडऩे की योजना

मैक्स हेल्थकेयर आगामी वित्त वर्ष 2024 के दौरान 300 बिस्तर जोडऩे की योजना पर काम कर रही है। मैक्स का लक्ष्य 4,000 से अधिक अतिरिक्त बिस्तर शामिल करते हुए अपनी क्षमता का विस्तार करना है। अगले चार साल में लगभग 2,600 बिस्तर शामिल किए जाने की उम्मीद है।

स्टारलिट मेडिकल सेंटर ने हेल्थकेयर उपक्रम की खरीद के लिए सहारा इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट के साथ बिजनेस ट्रांसफर करार किया है। इसमें लखनऊ में स्थित 550 बिस्तर वाला सहारा अस्पताल भी शामिल है।

27 एकड़ में फैला हुआ है सहारा अस्पताल

लखनऊ के गोमती नगर में तकरीबन 27 एकड़ में स्थित यह अस्पताल एनएबीएल और एनएबीएच मान्यता के साथ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है। अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, सर्जरी, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी और डायग्नोस्टिक सुविधाओं जैसी कई स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 1 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 1 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती