डॉक्टर ने नशे की दवा देकर मरीज को कर डाला प्रेग्नेंट, जेल भेजा

मुजफ्फरनगर। डॉक्टर द्वारा महिला मरीज को नशे की दवा देकर रेप क डालने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी डॉक्टर को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने पीडि़ता के गर्भ में पल रहे बच्चे के पिता का पता लगाने के लिए आरोपी का डीएनए टेस्ट भी कराया है।

पता चला है कि आरोपी डॉक्टर ने पीडि़ता को किराए का एक मकान दिला दिया था। वहां भी वह उसके साथ रेप करता रहा। पीडि़ता ने उस डॉक्टर द्वारा दी गई दवा को खाना बंद कर दिया। उसके बाद उसे अपने साथ हुई ज्यादती का अहसास हुआ। पीडि़ता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला केवलपुरी में मुजम्मिल नाम से एक क्लीनिक है। इस क्लीनिक का संचालक मुजम्मिल नाम का चिकित्सक है। क्षेत्र की एक कॉलोनीवासी विवाहिता ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि बीमारी के चलते वह डा. मुजम्मिल के पास दवा लेने गई थी।

गर्भवती होने पर पति ने महिला को छोड़ा

आरोप है कि डॉक्टर ने उसे नशीली दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। बताया गया है कि डॉक्टर उसे दवा देने के नाम पर हर दूसरे दिन बुलाता था। उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ रेप करता था। डॉक्टर की दवा खाने से पीडि़ता अपनी सुध-बुध खो बैठी। डॉक्टर के लगातार रेप करने से वह गर्भवती हो गई। उसके गर्भवती होने का पता जब उसके पति को चला तो उसने उसे छोड़ दिया।

दवा बंद करने पर आई सुध

शिकायत में बताया गया कि आरोपी डॉक्टर ने महिला को किराए का मकान दिला दिया था। वहां भी वह उसके साथ रेप करता रहा। कुछ समय बाद पीडि़त महिला ने डॉक्टर द्वारा दी जा रही दवा खानी बंद की। तब सुध बुध वापस आने पर उसे अपने साथ हुए बुरे काम की जानकारी मिली। महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

आरोपी डॉक्टर को जेल भेजा

पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी डॉक्टर को जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने से पहले पीडि़ता के बच्चे के पिता का पता लगाने के लिए आरोपी का डीएनए टेस्ट भी कराया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए