यहां होगा ब्लैक फंगस की दवा का उत्पादन, सीएम ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली। देश में कोरोना और ब्लैक फंगस जैसी घातक बिमारियों से आतंक मचा रखा है। बता दें कि जिस तरह से कोरोना वायरस लगातार अपना स्वरूप बदल रहा है, उसी तरह ही ब्लैक फंगस भी अपना स्वरूप बदलता दिख रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर के हैलट अस्पताल में ब्लैक फंगस पीड़ित एक रोगी में ऑप्टिक न्यूराइटिस नाम की बीमारी पाई गई है। जिसे लेकर डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी का दुनिया भर में यह पहला केस है।

भारत में अभी तक ब्लैक फंगस या म्यूकर माइकोसिस के तकरीबन 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इस संक्रमण के चलते 3,129 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्लैक फंगस की दवा एंफोटेरेसिन-बी के उत्पादन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। फिलहाल रेवा क्योर लाइफ साइंसेज कंपनी ब्लैक फंगस की दवा एंफोटेरेसिन-बी का उत्पादन जबलपुर में कर रही है। इसके लिए कंपनी की ओर से एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।

भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्लैक फंगस की दवा एंफोटेरेसिन-बी के उत्पादन के लिए उद्घाटन होने के साथ ही मध्य प्रदेश के जबलपुर में ब्लैक फंगस की दवा एंफोटेरेसिन-बी का उत्पादन शुरू हो गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘जब ब्लैक फंगस हुआ तब इस दवा का महत्व समझ में आया। अब बाहर जाने की जरूरत नहीं है. जबलपुर में इंजेक्शन बनेगा।

 

 

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश