रिश्वत का आरोपी ड्रग कंट्रोलर सुरेश चौधरी सस्पेंड, अभी पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार

हिसार। रिश्वत मामले में फंसे ड्रग कंट्रोलर सुरेश चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके निलंबन के आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा द्वारा जारी किए गए हैं। चौधरी की जगह फतेहाबाद के ड्रग कंट्रोलर अमनदीप को हिसार का चार्ज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार केमिस्ट शॉप संचालक से 40 हजार की रिश्वत मांगने के मामले में फंसे आरोपी ड्रग कंट्रोलर सुरेश चौधरी को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। ड्रग कंट्रोलर पर स्टेट विजिलेंस द्वारा 6 अगस्त को रिश्वत का केस दर्ज किए जाने के बाद आरोपी अफसर को निलंबित कर दिया गया है। इस बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने वीरवार को आदेश जारी किए हैं।

सुरेश चौधरी के खिलाफ 6 अगस्त को स्टेट विजिलेंस ने रिश्वत मांगने का केस दर्ज किया था। 13 दिन बीत जाने के बाद भी स्टेट विजीलेंस टीम आरोपी सुरेश चौधरी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सुरेश चौधरी को सस्पेंड किए जाने के बाद फतेहाबाद के ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान को हिसार का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

मामले में रामायण गांव के निवासी रामबिलास ने स्टेट विजिलेंस को शिकायत दी थी। रामबिलास के अनुसार उसे केमिस्ट शॉप संचालक का लाइसेंस देने की एवज में 40 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। यह रिश्वत ड्रग कंट्रोलर सुरेश चौधरी के कहने पर उसे ड्राइवर रामपाल व पीयन सुमित द्वारा मांगी जा रही है। स्टेट विजिलेंस टीम ने ड्रग कंट्रोलर के ड्राइवर रामपाल व चपरासी सुमित को 40 हजार की रिश्वत लेते काबू कर लिया था। जबकि आरोपी ड्रग कंट्रोलर सुरेश चौधरी वहां से फरार हो गया था।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 16 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए