लापरवाही : गर्भवती को लगा दिया गर्भनिरोधक इंजेक्शन

सीतामढ़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुन्नीसैदपुर में स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक सात माह की गर्भवती महिला को टीटी के इंजेक्शन के स्थान पर गर्भनिरोधक इंजेक्शन लगा दिया गया। गांव की ममता देवी टीटी का इंजेक्शन लेने आई थीं। ड्यूटी पर तैनात एएनएम चंद्रकला कुमारी ने उसे गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा का एक डोज दे दिया। लेकिन, कुछ हीं क्षण बाद उसे अपनी भूल का एहसास भी हुआ। हड़बड़ी में एएनएम ने ममता को टी.टी का इंजेक्शन भी लगा दिया। इंजेक्शन लगाते ही पीडि़ता की स्थिति बिगडऩे लगी। अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में इमरजेंसी वार्ड में महिला को भर्ती कर चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमृत किशोर के अनुसार, एएनएम की मानवीय भूल से ये बात हो गई। लेकिन, त्वरित इलाज से महिला की स्थिति सुधर भी गई। वह महिला बिल्कुल सुरक्षित है। हालांकि, उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 15 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए