नकली कॉस्मेटिक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 24 लाख का सामान जब्त

सूरत (गुजरात)। नकली कॉस्मेटिक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। एफडीसीए ने मोटा वराछा में स्मित एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री पर छापा मारा और 24 लाख का नकली कॉस्मेटिक सामान जब्त किया है। जांच में सामने आया कि यूनिट ने बिना अनुमति के दूसरी कंपनी का नाम, पता और लाइसेंस नंबर इस्तेमाल किया।

यह है मामला

सूरत, भरूच और वलसाड के अधिकारियों ने मोटा वराछा में स्मित एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री पर छापा मारा। गुजरात खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) ने सूरत में बिना लाइसेंस के कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और 24.30 लाख रुपये के नकली कॉस्मेटिक्स जब्त किए। एफडीसीए आयुक्त डॉ. एचजी कोशिया के अनुसार उत्पादों के 9 सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।

यह छापेमारी सूरत, भरूच और वलसाड के अधिकारियों ने मोटा वराछा में स्मित एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित कॉस्मेटिक फैक्ट्री पर की। स्मित एंटरप्राइजेज के मालिक हिम्मत वि_लभाई वडालिया को गिरफ्तार कर लिया और 4.30 लाख रुपये मूल्य के उत्पाद जब्त कर लिए गए। मौके से चार सैंपल लेकर वडोदरा प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।

दूसरे मामले में, टीम ने सूरत के पूनागाम स्थित सीके कॉरपोरेशन में विभिन्न ब्रांड के लेबल वाले भारी मात्रा में कॉस्मेटिक उत्पाद बरामद किए। आरोपी ने प्रीशील लेबोरेटरी, वडोदरा के नाम, पते और लाइसेंस नंबर का इस्तेमाल कर कॉस्मेटिक्स का निर्माण किया और अवैध रूप में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन्हें बेचा।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी