विश्व में पहली बार मां के गर्भ में ही हुई बच्चे की ब्रेन सर्जरी

USA: अमेरिका (USA) में दुनिया का ऐसा पहला मामला सामने आया है जहां मां के गर्भ में ही बच्चे की ब्रेन सर्जरी हुई। डॉक्टरों की एक टीम ने मां के गर्भ में पल रहे बच्चे की सर्जरी की और ये सर्जरी सफल रही। मां के गर्भ में पल रहे इस बच्चे को ‘Venus of Galen malformation (VOGM)’ नाम की बीमारी थी। इस बीमारी के कारण बच्चे के  दिमाग से दिल की तरफ रक्त ले जाने वाली नसों में दिक्कत थी। यदि बच्चे की सर्जरी नहीं की जाती तो जन्म लेने के कुछ वक्त के बाद ही उसकी मौत हो जाती।

बच्चे की गंभीर अवस्था के कारण गर्भ में हुई सर्जरी (USA)

अमेरिका के बोस्टन में ब्रिगम एंड वूमेन हॉस्पिटल एंड बोस्टन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इस सर्जरी को सफलतापूर्वक किया।  सर्जरी करने वाले डॉक्टर डेरेन ओरबाक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यदि सर्जरी नहीं की जाती तो बच्चे के जन्म के तुरंत बाद उसके दिमाग में कोई गंभीर चोट लग सकती थी। या फिर बच्चे को दिल का दौरा पड़ सकता था। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए डॉक्टरों के द्वारा गर्भ में ही बच्चे की ब्रेन सर्जरी करने का फैसला किया गया।

ये भी पढ़ें- एस्ट्राजेनेका को भारत में ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए दवा आयात करने की मंजूरी

क्या होती है Venus of Galen malformation बीमारी 

‘Venus of Galen malformation’ दिमाग की नसों में पायी जाने वाली बहुत ही दुर्लभ बीमारी है। इस बीमारी में रक्त दिमाग से कोशिकाओं से होता हुआ नसों में पहुंचता है। कोशिकाएं पतली होती हैं और ये रक्त के प्रवाह को धीरे करती हैं, जिससे नसों में रक्त आराम से पहुंचता है। जिस बच्चे की सर्जरी की गई उसकी हालत भी इस बीमारी के कारण इसी तरह की हो गई थी। यदि उसका ऑपरेशन नहीं  किया जाता तो बच्चे के जीने की उम्मीद 40 प्रतिशत ही थी। डॉक्टरों ने गर्भ में बच्चे के ब्रेन की सर्जरी कर  उसके  दिमाग में एक कृत्रिम कोशिकाएं इंप्लांट कर दी हैं, जो कि उसके दिमाग में कोशिकाओं का काम करेगी।

Related Posts

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अमेरिका और यूरोप के दवा नियामकों ने छह दवा फैक्टरियों में गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामियां उजागर की हैं। वहीं…

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की