बिहार के अस्पताल में शव को नहीं मिला मर्चरी वाहन, ठेले पर शव ले जाने को मजबूर हुए परिजन

Gaya: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से बड़े-बड़े दावे जरुर किए जाते हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। आए दिन बेहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की खबरें सामने आती रहती है। अब गया  (Gaya) के मगध अस्पताल में शव  को ठेले पर ले जाने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

गुरुवार को अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। कंफर्म करने के लिए महिला को इमरजेंसी वार्ड में लाया गया जहां पर इसीजी होने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव को लेकर ऐसे ही बाहर खड़े रहे लेकिन अस्पताल की ओर से शव को ले जाने के लिए ना तो मर्चरी वाहन दिया गया और ना कफन दिया गया। लेकिन इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाही नहीं की गई।

अस्पताल में तैनात गार्ड ने की अनदेखी (Gaya) 

इस मामले पर अस्पताल में तैनात कर्मचारी और दूसरे मरीज के परिजनों ने बताया कि हेल्थ मैनेजर तरुण कुमार और मौजूदा सहायक कन्हैया प्रसाद ने अस्पताल में तैनात गार्ड को शव को रोकने के लिए कहा। लेकिन गार्ड ने अनसुना कर दिया। गार्ड अपनी जगह से हिला तक नहीं। सहायक के कई बार चिल्लाने के बाद भी गार्ड ने बात को अनसुनी कर दी। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि विनोवा नगर के रहने वाले राधे मांझी नाम के शख्स ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी रीना देवी को 28 अप्रैल को मगध अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 4 मई को रीना देवी की मौत हो गई। जब परिजन शव को घर ले जाने के लिए जाने लगे तो अस्पताल की ओर से मर्चरी वाहन और कफन उपलब्ध नहीं कराया गया। अंत में मजबूरन परिजनों को मृतका के शव को ठेले पर डालकर ले जाना पड़ा।

ये भी पढ़ें- विश्व में पहली बार मां के गर्भ में ही हुई बच्चे की ब्रेन सर्जरी

आपको बता दें कि गया के मगध अस्पताल का ये पहला मामला नहीं है दो महीने पहले भी एक शव को अस्पताल से ठेले पर ले जाया गया था। 10 दिन पहले एक बच्चे की मौत पर बच्चे के शव को मजबूरी में हाथ में टांग कर उसकी मां को बाइक पर ले जाना पड़ा था। लेकिन इन सारी घटनाओं के बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाही नहीं की जाती है।

 

 

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 16 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज