वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही, नर्स ने महिला को 2 बार लगा दी कोरोना वैक्सीन

कानपुर। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम चल रहा है। इस अभियान के तहत अभी 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके लगाए जा जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में कोरोना के टीके मुफ्त में लगाए जा रहे हैं और कुछ चुनिंदा प्राइवेट अस्पतालों में भी ये टीके कम दाम में लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को कानपुर से कोरोना वैक्सीन से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया। दरअसल उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक महिला को नर्स ने गलती से कुछ ही समय के अंतराल में दूसरी बार कोरोना वैक्सीन की डोज लगा दी।

कानपुर देहात के मड़ौली पीएचसी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। जहां पर कमलेश देवी नाम की महिला कोरोना वैक्सीन लगाने पहुंची थी। इस दौरान फोन में व्यस्त एएनएम ने महिला को एक की जगह दो बार वैक्सीन लगा दी। महिला ने एएनएम को इस बात पर टोका तो उसने गलती भी मान ली। लेकिन, जैसे ही महिला के परिजनों को इसकी भनक लगी, उन्होंने हंगामा मचा दिया।

कमलेश देवी ने बताया कि एएनएम अपने मोबाइल पर किसी से बात करने में काफी व्यस्त थी। उन्होंने फोन पर बात करते करते मुझे वैक्सीन लगा दी। मैं वहां बैठी रही और उन्होंने भी मुझे वहां से हटने के लिए नहीं कहा। बात करते करते वो भूल गई कि वो पहले मुझे वैक्सीन लगा चुकी हैं और उन्होंने दूसरी बार भी मुझे वैक्सीन लगा दी। इतने में मैंने पूछा कि क्या दो बार वैक्सीन लगाई जाती है, इस पर उन्होंने कहा नहीं एक बार। फिर मैंने कहा कि आपने तो मुझे दो बार लगा दी। बस वो गुस्से में आ गई और बोलने लगी कि तुम उठकर गई क्यों नहीं। मैंने बोला आप ने जाने के लिए नहीं बोला इसलिए मैं नहीं गई है, मुझे कुछ नहीं पता है कि एक लगते हैं या दो।

कमलेश देवी ने बताया वो ठीक हैं लेकिन उनकी बाजू में काफी सूजन आ गई है। इस घटना की सूचना महिला के परिजनों को हुई तो उन्होंने हंगामा मचा दिया। सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। कानपुर देहात के सीएमओ राजेश कुमार ने फोन पर जानकारी दी की डीएम साहब ने मामले को गंभीर मानते हुए मुझे जांच कराने के आदेश दिए हैं।

वहीं इस मामले पर कमलेश देवी के पुत्र का कहना है कि उनकी मां का स्वास्थ्य अभी ठीक है, जिस बाजू पर टीका लगा था वहां पर सूजन आ गई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जब उनकी मां टीकाकरण के लिए पहुंची, उस वक्त पीएचसी में तैनात एएनएम अर्चना मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने वैक्सीन लगाई और फोन पर बात करते हुए कुछ पेपर वर्क करने लगी और भूल गईं और उन्होंने मेरी मां को दूसरी बार टीका लगा दिया।

सीएमओ राजेश कुमार का कहना है कि एक व्यक्ति को दो बार वैक्सीन नहीं लगाई जाती और ये संभव भी नहीं है। एक टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए है, इसकी रिपोर्ट आने के बाद इस सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बड़ी लापरवाही काम मामला है. एक चूक से बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

 

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 20 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची