व्यापक फेरबदल से उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में हलचल

देहरादून:  स्वास्थ्य विभाग में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए उतराखंड सरकार ने विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), प्रमुख परामर्शदाता और प्रमुख अधीक्षकों को बदल दिया है। महानिदेशालय में तैनात अपर निदेशकों को जिम्मेदारी नहीं मिल पाई है, लेकिन नौ चिकित्सकों को अपर निदेशक पदोन्नत कर नई तैनाती दी गई है। दून चिकित्सालय में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वाईएस थपलियाल को देहरादून का प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. वीरेंद्र सिंह जंगपांगी को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी, देहरादून लगाया गया है।
अपर निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय डॉ. धनलाल शाह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंपावत नियुक्त किया है। एक साथ इतने बड़े फेरबदल से स्वास्थ्य विभाग में हलचल हैं। नए तबादले किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए परेशानी बने हुए हैं। इसी तरह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. संजय शाह को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी, बागेश्वर, संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून डॉ. कैलाश जोशी का स्थानांतरित कर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़, प्रमुख अधीक्षक बेस अस्पताल अल्मोड़ा डॉ. देवेंद्र प्रताप को बदल कर प्रमुख परामर्शदाता बेस अस्पताल अल्मोड़ा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक क्षय रोग आश्रम भावली डॉ. तारा चंद पंत अब प्रमुख परामर्शदाता जिला अस्पताल पिथौरागढ़, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ डॉ. हरीश लाल को प्रमुख परामर्शदाता पद पर जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
दून अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट पद पर तैनात डॉ. टीपी डिमरी को प्रमुख अधीक्षक बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा लगाया है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी चंपावत डॉ. विनोद सिंह टोलिया को अपर परियोजना निदेशक एड्स कंट्रोल देहरादून, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ. दयाल शरण का तबादला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर के पद पर किया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार डॉ. केसर चंद ठाकुर को बदल कर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी चंपावत और मुख्य चिकित्साधिकारी उत्तरकाशी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह रावत को वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर संयुक्त चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है।
इन्हें मिली पदोन्नति
संयुक्त निदेशक पद से नौ चिकित्सक अपर निदेशक पद पर पदोन्न हुए हैं। इनमें डॉ. आरती ढौंडियाल को प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सा हरिद्वार, डॉ. निशा पांडे को प्रमुख परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा, डॉ. भवानी पाल फोनिया को प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय पौड़ी, डॉ. तृप्ति बहुगुणा को प्रमुख परामर्शदाता जिला चिकित्सालय पौड़ी, डॉ. आलोक तेवतिया को प्रमुख परामर्शदाता जिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. विनोद कुमार ढौंडियाल को प्रमुख अधीक्षक भवाली सेनिटोरियम नैनीताल, डॉ. खड़क सिंह मेहता को प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, डॉ. शंकर बल्लभ ओली को प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा और डॉ. शिशुपाल सिंह नेगी को प्रधानाचार्य संभागीय प्रशिक्षण संस्थान चंदन नगर दून में नियुक्ति दी है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली