शर्तिया लड़का पैदा करने की दवा पर भंडाफोड़

हिसार। हरियाणा के हिसार से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ा खुलासा किया है, जिसनें शहर के साथ प्रदेश में सनसनी फैला दी है। विभाग की टीम ने हांसी के आर्य नगर में रहने वाली 60 वर्षीय उर्मिला शर्मा को शर्तिया लड़का पैदा होने का दावा कर दवा बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि इस मामले का भंडाफोड़ करने के लिए विभाग की तरफ से गर्भवती महिला को एक गवाह के साथ बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। जब बोगस ग्राहक महिला के पास गए और उससे लड़का पैदा होने की दवा मांगी, तब उक्त महिला ने उन्हें पुड़िया में दवा देकर कहा कि यह खाने से 100 फीसद लड़का ही पैदा होगा। इस दवा के एवज में उनसे 1000 रुपये लिए गए। चूंकि फर्जीवाड़े की पुष्टि हो चुकी थी तो बोगस ग्राहकों ने विभाग की टीम को इशारा कर दिया और फिर पुलिस के साथ टीम ने आवास पर छापा मारकर महिला को दवा सहित काबू कर लिया।

स्वास्थ्य अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में पीसी-पीएनडीटी और आइएमसी एक्ट सहित धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।

बता दे कि हरियाणा सरकार में अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना मिली थी कि वृद्ध महिला द्वारा शर्तिया लड़का पैदा होने की दवा बेची जाती है। इसके बाद यह मामला जिला उपायुक्त और सीएमओ के संज्ञान में लाया गया था। उन्होंने डिप्टी सीएमओ डॉ टीपी शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। इसमें पीसी एंड पीएनडीटी के नोडल आफिसर अनिल आहुजा और ड्रग विभाग से डा. सुरेश चौधरी को शामिल किया गया था।

 

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए