खुजली रोधक नकली दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, मालिक काबू

नई दिल्ली। खुजली रोधक नकली दवा बनाने वाली गुलाबी बाग क्षेत्र की कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कंपनी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि इस कंपनी में खुजली रोधक जेल बेटनोवेट एन का निर्माण किया जा रहा था। गुलाबी बाग के औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी को अवैध तौर पर चलाया जा रहा था।

बेटनोवेट एन क्रीम के कार्टन बरामद

क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि गुलाबी बाग में कुछ कंपनियां नकली कॉस्मेटिक और दवाइयां बना रही हैं। सूचना के आधार पर गुलाबी बाग औद्योगिक क्षेत्र की प्लॉट संख्या 99 में छापेमारी की गई। यहां जांच करने पर पता चला कि दवाओं का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके से करीब 57 कार्टन बरामद किए। इनमें बेटनोवेट एन क्रीम की खाली ट्यूबें भरी हुई थीं।

खुजली रोधक जेल के चार कार्टन जब्त 

पुलिस के अनुसार हर कार्टन में 1200 ट्यूब थीं। कुल मिलाकर 68 हजार खाली ट्यूबें जब्त की गई। इनके अलावा भरी हुई ट्यूब के भी चार कार्टन जब्त किए गए हैं। हर कार्टन में खुजली रोधक जेल की 550 (करीब 2200 भरी हुई ट्यूबें) ट्यूबें मिली हैं। यही नहीं, कंपनी से कच्चा माल और भारी मशीनें भी कब्जे में ले ली गईं हैं।

कंपनी मालिक गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि कंपनी के मालिक को अरेस्ट कर लिया है। उनकी पहचान अवन मोंगा (45) के रूप में हुई है। वह अपने भाई के साथ मिलकर अक्सर गैर-ब्रांडेड उत्पादों को बनाने का काम करता था। बाद में उसने अपनी खुद की फैक्टरी शुरू की। कंपनी में अलग-अलग कंपनियों के नकली उत्पाद बनाने शुरू कर दिए। यह कंपनी एक साल से चल रही थी।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने बाहरी दिल्ली के इलाके में अपना व्यापार फैलाया हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़