कफ सीरप की बोतलों समेत 2 युवक दबोचे

सूरत। पुलिस ने उमियाधाम इलाके से दो युवकों को हिरासत में लेकर कफ सीरप की 259 बोतलें बरामद की है। जब्त की गई बोतलों की कीमत 23 हजार 540 रुपए बताई गई है। मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक पी.डी. वांदा ने बताया कि आरोपी सईद शाह (32) व कय्युम शेख (21) दोनों महाराष्ट्र के धुलिया शहर के निवासी है। सईद की जूतों की दुकान है जबकि कय्युम नगर पालिका में सफाई कर्मचारी है।
दोनों नशा करने वाले लोगों को बेचने के लिए कफ सीरप की बोतलें खरीदने बस से सूरत आए थे। दोनों थैलों में कफ सीरप की 259 छोटी-बड़ी बोतलें लेकर उमियाधाम रोड से गुजर रहे थे। दोनों को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में वे इन बोतलों के बारे में वे कोई संतोषनजक जवाब नहीं दे पाए। उनके पास से कोई बिल वगैरह भी बरामद नहीं हुआ। इस पर बोतलें जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। उनके बारे में फूड एंड ड्रग विभाग को जानकारी दे दी गई है। सईद व कय्युम ने पकड़ी गई दवा की बोतलें शहर में कहां से खरीदी थी और वे उन्हें कहां ले जा रहे थे, इस बारे में वराछा पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। यहां उल्लेखनीय है कि कफ सीरप समेत कुछ दवाओं में एल्कोहल व अन्य मादक पदार्थों की मात्रा अधिक होती है। इनका निर्धारित से अधिक मात्रा में सेवन करने पर नशा होता है। कई लोग नशे के लिए उनका उपयोग करते हंै। वहीं, कई लोग ऐसे भी है जो नशे के लिए नियमित से भी इनका उपयोग करते हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक