सावधान: फिर सक्रिय हुए फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर, स्टोर संचालक को धमकाकर बना रहे शिकार

राजस्थान। फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर दवा दुनकानदारों को धमकाकर उनसे पैसे ऐठने के कई मामले सामने आ चुके है। बताना लाजमी है कि फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर इस समय सक्रिय है और मौके का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर रहें है। बताया जा रहा है कि गिरोह से जुड़े बदमाश दवा दुकानदारों से लाखों रुपए की वसूली कर फरार हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि,जिले में नकली ड्रग इंस्पेक्टर बनकर दवा दुकानदारों के ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हैं।

ठग पूरी तैयारी के साथ काम कर रहे है ताकि किसी को भी शक नहीं हो और रुपए भी ऐंठ लिए जाए। राजस्थान गिरोह से जुड़े बदमाश शनिवार को बोलेरो गाड़ी से हरनावां, बेसरोली और बडू के मेडिकल स्टोर्स पर पहुंचे हैं। बदमाशों ने बोलेरो पर राजस्थान सरकार लिखवा रखा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले टीम की ओर से जांच की जा रही है लेकिन इसका गलत फायदा कुछ ठग उठाने में लगे हुए है। हरनावां के मेडिकल स्टोर संचालक सतवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि ठग उनकी दुकान में भी पहुंचे और दुकान में घुसते ही बताया कि हम औषधि नियंत्रण विभाग की स्पेशल फ्लाइंग से हैं।

दुकान में रखी दवा के संबंध में जानकारी जुटाकर धमकाना शुरू कर दिया। उनके व्यवहार से कुछ संदेह हुआ तो मैंने अपना मोबाइल निकालकर नागौर ऑफिस में दर्ज इन्स्पेक्टर हंसराज मंडा को फोन लगाने का प्रयास किया तो उन्होंने मना कर दिया और अचानक से उठकर वापस आने का बोलकर चले गए। दवा व्यापारियों से अपील की है। खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, जांच के लिए आने वाले औषधि नियंत्रण अधिकारी से आईडी कार्ड मांगे और आईडी कार्ड न दिखाए तो उसे बैठा ले। इसके बाद पुलिस को सूचना दें।

  • Related Posts

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

    मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

    बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 2 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 2 views
    मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

    हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 3 views
    हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

    नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 3 views
    नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

    दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 4 views
    दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

    अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

    • By Desk
    • November 19, 2026
    • 10 views
    अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए